top of page


गाजियाबाद के स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव की ट्रेनिंग दी
गाजियाबाद। अग्निशमन तथा आपात सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने गाजियाबाद मे संचालित स्कूलो के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों को एकत्रित करके ईक्युवेशन ड्रिल कर चैकिंग अभियान चलाया। इसके तहत डीपीएस स्कूल सिद्धार्थ विहार , डीपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डासना, ग्रीन वैली स्कूल मोदीनगर, दीवान मेमोरियल अकादमी मोदीनगर, मदर टेरेसा स्कूल कौशांबी में अग्निशमन प्रणाली के परीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित लगभग 420 लोगो को स्थापित

Jantantra Live
17 दिस॰ 20251 मिनट पठन


गाजियाबाद: भोजपुर में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर, विजेता पुरस्कृत
गाजियाबाद। भोजपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी 42 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से तीन बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में 25 बच्चों का चयन हुआ। इसके बाद, इनमें से पांच बच्चों को मॉडल प्रस्तुति के लिए और पांच को क्विज प्रतियोगिता के लिए चुना गया। ये चयनित छात्र अब जनपद

Jantantra Live
17 दिस॰ 20251 मिनट पठन


हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में गाजियाबाद में भी हुआ कार्य बहिष्कार
वकीलों के साथ ही व्यापार मंडल ने कामकाज ठप रखा गाजियाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की लंबे समय से चली आ रही मांग के समर्थन में जिले में अधिवक्ताओं ने भी बुधवार को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। बार एसोसिएशन गाजियाबाद ने पूर्व में एक कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था। बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट बेंच की मांग को सशक्त बनाने के लिए आज पूरे गाजि

Jantantra Live
17 दिस॰ 20252 मिनट पठन


पश्चिमी यूपी के जिलों में लगागा जाएगा पासपोर्ट मेला
पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों का निपटारा करने के लिए गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस उठाने जा रहा यह कदम गाजियाबाद। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है। विशेष अभियान का उद्देश्य लंबे समय से पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों का निपटारा करना है। विशेष अभियान के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) में पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा। आगामी पासपोर्ट मेले में आवेदक बिना किसी अपॉइंटमेंट के

Jantantra Live
17 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद डीएम बोले-शिकायतकर्ता को संतुष्ट करना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता
जनसुनवाई में कहा- गरीब व पीड़ितों को प्राथमिकता से मिलेगा न्याय गाजियाबाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने जनसुनवाई के दौरान स्पष्ट कहा कि गरीब, पीड़ित, असहाय, मजबूर, लाचार एवं जरूरतमंद नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन के पास आएं। जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पीड़ित व्यक्ति को वास्तविक राहत देने का माध्यम बनाया गया है। ज

Jantantra Live
17 दिस॰ 20252 मिनट पठन


नोएडा पुलिस ने जनसभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों से मोबाइल चुराने वाले 4 पकड़े
500 से अधिक वारदात को अंजाम दिया, 60 आईफोन बरामद नोएडा। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने सक्रिय मोबाइल स्नैचरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को दबोचा है, जो धार्मिक पहचान बदलकर और भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनके द्वारा अब तक 500 से अधिक वारदात को गाजियाबाद, दिल्ली,बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा सहित अन्य जगहों पर

Jantantra Live
17 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद: बच्ची की हत्या के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार
गाजियाबाद। खोड़ा थाना पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में उसके सौतेले पिता को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी आरोपी की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की। एसीपी के मुताबिक मंगलवार को खोड़ा के दीपक विहार में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे पति को छोड़कर अनूप कुमार पटेल से दूसरी शादी की थी। इस लव मैरिज के बाद से ही अनूप अक्सर उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी नासरीन को लेकर झगड़ा करता रहा था। इसी झगड़े में अनूप ने बच्ची की हत्या कर दी। पुलि

Jantantra Live
17 दिस॰ 20251 मिनट पठन


दिल्ली में बड़ी वारदात से पहले ही बिश्नोई-हैरी बॉक्सर सिंडिकेट के 5 शूटर गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंतरराज्यीय अपराध जगत को बड़ा झटका देते हुए अरजू और अनमोल बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े पांच शूटरों को गिरफ्तार कर राजधानी में होने वाली एक संभावित बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में तीन सनसनीखेज हत्याओं के मुख्य शूटर भी शामिल हैं। यह कार्रवाई स्पेशल सेल की टीम ने एसीपी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो अलग-अलग आॅपरेशनों के तहत की गई। दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी स्पेशल सेल पीएस कुशवाह ने बुधवार

Jantantra Live
17 दिस॰ 20252 मिनट पठन


सुप्रीम कोर्ट बोला-दिल्ली बॉर्डर के 9 टोल प्लाजा बंद किए जाएं
कहा-सरकार एयर पॉल्यूशन रोकने लॉन्ग टर्म प्लान बनाएं, पुरानी पॉलिसी पर दोबारा विचार करें नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई की। कोर्ट ने एनएचएआई और दिल्ली नगर निगम को आदेश दिए कि दिल्ली बॉर्डर पर बने 9 टोल प्लाजा थोड़े समय के लिए बंद किए जाएं या किसी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाएं। सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या पर सुनवाई के दौरान एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच को बताया कि दिल्ली की सीमाओं पर एमस

Jantantra Live
17 दिस॰ 20251 मिनट पठन


वीबी-जी राम जी विधेयक पर बोले अखिलेश यादव- 'सारा बोझ राज्यों पर पड़ेगा'
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के प्रमुख और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को वीबी-जी राम जी विधेयक की आलोचना करते हुए दावा किया कि यह विधेयक राज्य सरकारों पर "पूरा बोझ" डालेगा। एएनआई से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नए विधेयक के तहत 60:40 के अनुपात में निधि के बंटवारे से केंद्र और राज्यों के बीच टकराव पैदा होगा। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (एमजीएनआरईजीए) का नाम बदलने को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश स

Jantantra Live
16 दिस॰ 20252 मिनट पठन


अपराध पर करारा प्रहार: गाजियाबाद में लागू हुई ‘नाकाबंदी योजना’
पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ के निर्देश पर 24×7 गहन चेकिंग सीसीटीवी-ड्रोन से निगरानी और अपराधियों पर सख्त शिकंजा गाजियाबाद में अपराध और अपराधियों पर त्वरित, प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने नाकाबंदी योजना लागू कर दी है।पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ के निर्देश पर शुरू की गई इस योजना के तहत किसी भी गंभीर आपराधिक घटना के घटित होते ही जनपद की सीमाओं को तत्काल सील कर गहन चेकिंग की जाएगी, ताकि अपराधी भागने में सफल न हो सकें

Jantantra Live
16 दिस॰ 20253 मिनट पठन


राकेश टिकैत और पूर्व विधायकों समेत अन्य पर दो मुकदमों में आरोप तय, सुनवाई 2 जनवरी को
गाजियाबाद। जिले की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में दो अलग-अलग मुकदमों में किसान नेता राकेश टिकैत, पूर्व विधायकों समेत अन्य आरोपियों पर आरोप तय किए गए हैं। स्पेशल जज एमपी-एमएलए निशांत मान की अदालत में यह सुनवाई हुई। मामले में आरोपी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व मंत्री दलवीर सिंह, पूर्व विधायक वीर पाल राठी, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी, पूर्व प्रमुख अजय पाल आदि पेश हुए। स्पेशल जज निशांत मान ने

Jantantra Live
16 दिस॰ 20251 मिनट पठन


चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर असपा का थाने में प्रदर्शन
गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पदाधिकारियों ने सोमवार को मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया। आरोप गाजियाबाद के एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष लगाया है। आरोपी ने चंद्रशेखर के खिलाफ टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया है। पदाधिकारियों ने एसएचओ मोदीनगर को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। सुबह करीब 11 बजे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मोदीनगर थाने पहुंचे थे। उन्होंने वहां प्रदर्शन किया। कहा कि गाजियाबाद के एक

Jantantra Live
16 दिस॰ 20251 मिनट पठन


गाजियाबाद डीएम बोले-जन शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर अधिकारी रहें
गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में

Jantantra Live
16 दिस॰ 20251 मिनट पठन


गाजियाबाद के आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला कल
रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए डीएम ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गाजियाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज दुहाई के संयुक्त तत्वाधान में कल 18 दिसंबर को कालेज में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों 3500 से अधिक रिक्तियों (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) के सापेक्ष प्रतिभाग कर रही है। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो प्रतिभाग क

Jantantra Live
16 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद में पीड़ितों तक जल्द पहुंचने के लिए पुलिस को 4 नए पीआरवी वाहन मिले
गाजियाबाद। आपातकालीन पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक की ओर से यूपी-112 परियोजना के द्वितीय चरण के तहत गाजियाबाद पुलिस को चार नए पीआरवी वाहन आवंटित किए गए हैं। इन नए वाहनों के शामिल होने से न केवल पुलिस का रिस्पांस टाइम बेहतर होगा, बल्कि संकट में फंसे पीड़ितों तक समय पर मदद पहुंचाना भी आसान हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन चारों नए पीआरवी वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। कविनगर और मोदीनगर थाना क्षेत्र को एक-एक

Jantantra Live
16 दिस॰ 20251 मिनट पठन


गाजियाबाद में ग्रैप-4 उल्लंघन पर 48 निर्माण स्थलों पर 1.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण के संकट से जूझ रहा है, जो कि लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। फिलहाल दिल्ली एनसीआर एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। उधर बढ़ते प्रदूषण को लेकर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की तरफ से प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू है। इसके नियमों का उल्लंघन करने पर यूपीपीसीबी

Jantantra Live
16 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन में सड़क किनारे कूड़े में आग लगाना आम बात
हर दिन बढ़ रहे सांस के रोगी, जब जिम्मेदार ही मौन तो कैसे कम होगा वायु प्रदूषण? गाजियाबाद। एनसीआर में वायु प्रदूषण का ग्राफ कम नहीं हो रहा, ऐसे में कभी ग्रेप के चरणों में बढ़ोतरी करके निर्माण कार्यों पर रोक लगवाई जाती है तो कभी स्कूली बच्चों की कक्षाएं हाईब्रिड मोड में चलाने के आदेश दिए जाते हैं मगर जिम्मेदार विभाग और संबंधित अधिकारी सड़क के किनारे कूड़े के ढ़ेर में आग लगाने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। ट्रांस हिंडन एरिया में तो कूड़े के ढेÞर में आग लगाना आम बात हो चुकी है। म

Jantantra Live
16 दिस॰ 20251 मिनट पठन


दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बारापुला फेज-3 के निर्माण की प्रगति देखी
सुनहरी पुल नाला के डी-सिल्टिंग कार्यों का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बारापुला ब्रिज, फेज-3 के निर्माण कार्य की भी मौके पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता, गति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार पिछली सरकारों द्वारा छोड़ी गई लिगेसी (पुरानी) समस्याओं का समाधान कर रही है। पूर्व सरका

Jantantra Live
16 दिस॰ 20252 मिनट पठन


नोएडा में पर्सनल लोन के नाम पर फर्जी सेंक्शन लेटर भेजकर ठगी करते थे, दो गिरफ्तार
नोएडा। जनपद की साइबर क्राइम पुलिस ने पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर फर्जी सेंक्शन लेटर भेजकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये ठग निजी कंपनियों से प्राप्त डेटा का दुरुपयोग कर लोगों को निशाना बनाते थे। साइबर क्राइम पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हिमांशु दूबे और हिमांशु के रूप में हुई है। इन्हें खोड़ा कॉलोनी (गाजियाबाद) और न्यू अशोक नगर (दिल्ली) से पकड़ा गया। डीसीपी साइबर शैव्या

Jantantra Live
16 दिस॰ 20251 मिनट पठन
bottom of page