गाजियाबाद डीएम बोले-जन शिकायतों के समाधान के लिए तत्पर अधिकारी रहें
- Jantantra Live

- 16 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई की गयी। जिलाधिकारी द्वारा की जा रही जनसुनवाई में प्रार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जन सुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों का शत—प्रतिशत निस्तारण किया जाए। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं, इसके साथ ही सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें। जनसुनवाई के दौरान एडीएम ई ज्योति मौर्य, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र सहित अन्य अधिकारी रहे।



टिप्पणियां