बदायूं में जीजा पर दिल आया, पति को ठिकाने लगाया, दोनों गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 3 घंटे पहले
- 2 मिनट पठन
असीरउद्दीन हत्याकांड का खुलासा: दूसरी बीवी ने बहनोई संग मिलकर की थी पति की हत्या

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने असीरउद्दीन की हत्यारोपी पत्नी और साढू को पांचवें दिन तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पूरा मामला पे्रम प्रसंग से जुड़ा है। आरोपी महिला के अपने जीजा से अवैध संबंध बताए गए हैं, इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी गई।
27 जनवरी को असीरउद्दीन का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके बहनोई व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक के सिर में दो गोली लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। मृतक के पिता इशारउद्दीन ने बताया कि बेटे की पहली शादी गांव की रहने वाली अंजुम के साथ हुई थी। उसके एक बेटा है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक दो बार ही वह पति के साथ आई, फिर वह अपने बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही थी। बेटा दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। दिल्ली से असीरउद्दीन करीब दस दिन पहले घर आया था। सोमवार की शाम आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव के ही रहने वाले अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी पत्नी व साढू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों कों कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा कर दिया गया है। असीरउद्दीन की हत्यारोपी पत्नी व साढू ने पूछताछ में घटना कबूल कर ली है।



टिप्पणियां