top of page

खाना खाने गए थे, कर्मचारियों ने कर दिया कत्ल: दोहरे हत्याकांड में ढ़ाबा मालिक गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 4 घंटे पहले
  • 2 मिनट पठन

खोड़ा पुलिस से आरोपी बोला-कर्मचारी को थप्पड़ मारा तो बर्दाश्त नहीं हुआ



गाजियाबाद। खोड़ा में शुक्रवार रात दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रेस्टोरेंट के मालिक व कर्मचारियों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रविवार शाम रेस्टोरेंट के मालिक धर्मेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं फरार चारों आरोपी राजन, विशेष, सूरज और नागेश की अरेस्टिंग की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें दबिश दे रही हैं। जिसमें आरोपी ने बताया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी नागेश को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद हमन पांच लोगों ने मिलकर दोनों की हत्या की। घटना खोड़ा थाना क्षेत्र में खोड़ा के अंबेडकर गेट के पास वैष्णो रेस्टोरेंट पर शुक्रवार देर रात हुई। खोड़ा के नेहरू गार्डन में रहने वाले 23 वर्षीय श्रीपाल की खोड़ा में ही बाइक रिपेयर की दुकान थी। उसके पास मूलरूप से बिहार के रोहताश जिले का रहने वाला 16 वर्षीय सत्यम काम सीखता था। वह यहां प्रगति विहार में रहता था। सत्यम और श्रीपाल खाना खाना पहुंचे थे। पहले रात के 8 बजे खाना मांगने पर विवाद हुआ। उसके बाद दोनों तरफ से गाली गलौच की गई, जहां रेस्टोरेंट मालिक धर्मेंद्र ने मामला निपटा दिया। रात के करीब साढ़े 10 बजे फिर से सत्यम और श्रीपाल खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद बिल अधिक हुआ। मालिक धर्मेंद्र ने बताया कि 4 लोगों ने खाना खाया था, 3 हजार रुपये बिल था, जहां पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ।

गिरफ्तार किए गए धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मैने पलटा उठाकर वार किया। इस बीच राजन और विशेष ने चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में घायल दोनों युवकों की मौत दिल्ली के अस्पताल में हो गई थी। खोड़ा पुलिस ने डबल मर्डर के बाद रेस्टोरेंट को बंद कराते हुए ताला जड़वा दिया। वहीं मौके से सीसी टीवी फुटेज वायरल न हो जाए उसकी डीवीआर भी कब्जे में ले ली। आसपास के लोगों से भी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। जिसमें बताया कि धर्मेंद्र ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर 100 मीटर तक सत्यम और श्रीपाल का पीछा करते हुए चाकू से हमला करने के साथ ईंट भी मारीं। रेस्टोरेंट के मालिक धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि मैं अपने कर्मचारियों का अपमान सहन नहीं कर सका। कोई मेरे कर्मचारियों और मुझे गाली दे, कर्मचारी को चांटा मारे तो मैं सहन नही कर सका। पहले मेरे कर्मचारी नागेश को थप्पड मारा। जैसे मैंने पलटा उठाकर वार किए तो कर्मचारी टूट पड़े। इसके बाद जब पता चला दोनों मरणासन्न हालत में हैं तो हम वहां से भाग गए। कुछ देर में पुलिस आई मुझे पकड़ लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा पुत्र दीनदयाल शर्मा निवासी गांव नंगला बजुआ थाना रिजोर जिला एटा को अरेस्ट किया गया। जो अजंता पार्क खोड़ा में किराए पर रहकर रेसटोरेंट चलाता था।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page