top of page

गाजियाबाद: भोजपुर में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर, विजेता पुरस्कृत

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 17 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। भोजपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के सभी 42 उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय से तीन बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया।

पहले चरण में 25 बच्चों का चयन हुआ। इसके बाद, इनमें से पांच बच्चों को मॉडल प्रस्तुति के लिए और पांच को क्विज प्रतियोगिता के लिए चुना गया। ये चयनित छात्र अब जनपद स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर, सुश्री महिमा दयाल ने किया। सभी विजेता बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर और डीसी डॉ. राकेश कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्हें आगामी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान एआरपी रीना पाठक, अनुराधा मित्तल, वंदना शर्मा, पवन कुमार तिवारी और शशि यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page