top of page

पश्चिमी यूपी के जिलों में लगागा जाएगा पासपोर्ट मेला

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 17 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों का निपटारा करने के लिए गाजियाबाद पासपोर्ट आफिस उठाने जा रहा यह कदम



गाजियाबाद। गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा विशेष अभियान की शुरूआत की जा रही है। विशेष अभियान का उद्देश्य लंबे समय से पासपोर्ट की पेंडिंग फाइलों का निपटारा करना है। विशेष अभियान के तहत क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) में पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा। आगामी पासपोर्ट मेले में आवेदक बिना किसी अपॉइंटमेंट के अपनी लंबित पासपोर्ट फाइलों का निपटारा कर सकेंगे।

आवेदक डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। ऐसे में कई बार देखा जाता है कि किसी कारणवश आवेदक का पासपोर्ट लंबित हो जाता है। पासपोर्ट लंबित होने की स्थिति में आवेदक को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद का रुख करना पड़ता है। आगामी पासपोर्ट मेले में आवेदकों को डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र में ही लंबित फाइल का निपटारा करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे कि आवेदक के समय और धन दोनों की बचत होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, विशेष अभियान ऐसे तमाम आवेदकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा। जिन्होंने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र से पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। लेकिन पासपोर्ट किसी कारणवश लंबित हो गया। ऐसे आवेदक अपने आवेदन की लंबित प्रक्रिया के निस्तारण के लिए संबंधित पासपोर्ट सेवा केंद्र में पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर अपनी फाइल का समाधान कर सकेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप (भारतीय विदेश सेवा) के मुताबिक विदेश मंत्रालय के निर्देश पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष अभियान के पहले चरण में मेरठ, बुलंदशहर, वृंदावन और नोएडा में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन दिए जाएंगे और उसी क्रम में लंबित फाइलों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आवेदक अपने सभी संबंधित दस्तावेज की मूल प्रति और छाया प्रति के साथ पासपोर्ट मेले में उपस्थित होकर अपनी लंबित फाइल का निस्तारण कर सकते हैं।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page