top of page

गाजियाबाद के आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में रोजगार मेला कल

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 16 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए डीएम ने विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी



गाजियाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज दुहाई के संयुक्त तत्वाधान में कल 18 दिसंबर को कालेज में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों 3500 से अधिक रिक्तियों (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) के सापेक्ष प्रतिभाग कर रही है। वृहद रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो प्रतिभाग कर सकते है।

इस बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि वृहद रोजगार मेले में लगभग 5000 अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की सम्भावना है। डीएम ने बताया कि वृहद रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इनमें कार्यों एवं व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम कानून व्यवस्था,एसीपी मुरादनगर आवश्यक पुलिस व्यवस्था, मुख्य चिकित्साधिकारी यथावश्यक प्राथमिक चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्था,अधिशासी अधिकारी मुरादनगर पेजयल व्यवस्था, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक गाजियाबाद राजकीय/निजी पॉलीटेक्निक के अभ्यर्थियों को प्रतिभाग कराने हेतु, प्रधानाचार्य रा०औ०प्र० संस्थान मुरादनगर राजकीय/निजी आईटीआई के अभ्यर्थियों को प्रतिभाग कराने हेतु, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन कौशल मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित प्रशिक्षार्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक रोजगार मेले में जिले के इण्टरमीडिएट कॉलेजों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से भी सूचित करने हेतु, खण्ड विकास अधिकारी भोजपुर/मुरादनगर /रजापुर/लोनी ग्रामीण पृष्ठभूमि के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए सूचित करने हेतु, जिला पंचायतीराज अधिकारी ग्रामीण पृष्ठभूमि के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने सहित व्यापक प्रचार प्रसार कर सूचित करने हेतु,प्रभारी अधिकारी अग्निशमन विभाग गाजियाबाद अग्निशमन एवं अन्य सम्बन्धित व्यवस्था हेतु ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने जिला रोजगार सहायता अधिकारी को वृहद रोजगार मेले का प्रभारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए हैं कि उपरोक्त अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रोजगार मेले को सफल बनाना सुनिश्चित करें।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page