चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर असपा का थाने में प्रदर्शन
- Jantantra Live

- 16 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पदाधिकारियों ने सोमवार को मोदीनगर थाने पर प्रदर्शन किया। आरोप गाजियाबाद के एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष लगाया है। आरोपी ने चंद्रशेखर के खिलाफ टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल किया है। पदाधिकारियों ने एसएचओ मोदीनगर को ज्ञापन सौंपकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। सुबह करीब 11 बजे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी मोदीनगर थाने पहुंचे थे। उन्होंने वहां प्रदर्शन किया।
कहा कि गाजियाबाद के एक हिंदू संगठन के अध्यक्ष ने वीडियो जारी किया है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में सांसद भी हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है। पुलिस को मामले पर संज्ञान लेकर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की। एसएचओ मोदीनगर ने उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।



टिप्पणियां