गाजियाबाद: बच्ची की हत्या के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 17 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। खोड़ा थाना पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में उसके सौतेले पिता को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी आरोपी की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की।
एसीपी के मुताबिक मंगलवार को खोड़ा के दीपक विहार में रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे पति को छोड़कर अनूप कुमार पटेल से दूसरी शादी की थी। इस लव मैरिज के बाद से ही अनूप अक्सर उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी नासरीन को लेकर झगड़ा करता रहा था। इसी झगड़े में अनूप ने बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अनूप को खोड़ा के इतवार पुश्ता से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से छपरा बिहार का रहने वाला है।



टिप्पणियां