गाजियाबाद के स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने आग से बचाव की ट्रेनिंग दी
- Jantantra Live

- 17 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। अग्निशमन तथा आपात सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने गाजियाबाद मे संचालित स्कूलो के सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों को एकत्रित करके ईक्युवेशन ड्रिल कर चैकिंग अभियान चलाया। इसके तहत डीपीएस स्कूल सिद्धार्थ विहार , डीपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल डासना, ग्रीन वैली स्कूल मोदीनगर, दीवान मेमोरियल अकादमी मोदीनगर, मदर टेरेसा स्कूल कौशांबी में अग्निशमन प्रणाली के परीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित लगभग 420 लोगो को स्थापित अग्निशमन उपकरणो के चलाने का अल्प प्रशिक्षण प्रदान करते हुए आग से होने वाली जन धन की क्षति के बारे मे जागरूक किया गया है। साथ ही स्कूलों मे स्थापित विधुत सुरक्षा प्रणाली का विधुत आडिट कराने के लिए भी सम्बन्धितो को अवगत कराया गया।

सभी स्कूल स्वामियो को अपने-अपने स्कूल मे स्थापित अग्निशमन प्रणाली को सदैव आटोमोड पर रखते हुये कार्यशील दशा मे रखने, किसी भी आपात स्थिति में 'क्या करें-क्या ना करे' के बारे में जानकारी दी गई एवं सभी निकास मार्गो को सदैव अवरोध मुक्त रखने के लिए जरूरी निर्देश दिये गए।



टिप्पणियां