गाजियाबाद: ट्रांस हिंडन में सड़क किनारे कूड़े में आग लगाना आम बात
- Jantantra Live

- 16 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
हर दिन बढ़ रहे सांस के रोगी, जब जिम्मेदार ही मौन तो कैसे कम होगा वायु प्रदूषण?

गाजियाबाद। एनसीआर में वायु प्रदूषण का ग्राफ कम नहीं हो रहा, ऐसे में कभी ग्रेप के चरणों में बढ़ोतरी करके निर्माण कार्यों पर रोक लगवाई जाती है तो कभी स्कूली बच्चों की कक्षाएं हाईब्रिड मोड में चलाने के आदेश दिए जाते हैं मगर जिम्मेदार विभाग और संबंधित अधिकारी सड़क के किनारे कूड़े के ढ़ेर में आग लगाने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। ट्रांस हिंडन एरिया में तो कूड़े के ढेÞर में आग लगाना आम बात हो चुकी है।
मंगलवार को शाम ढलते ही भोपुरा चौक पर एक और कूड़े का ढेर आग के हवाले कर दिया गया। इससे पहले भी असी रोड पर कूड़े के अंबार में आग लगाकर कूड़ा निस्तारण किया जाता रहा है। दिल्ली वजीराबाद रोड भोपुरा चौक डीएलएफ गेट के पास आये दिन इसी तरह कूड़े में आग लगाई जाती हैं जिससे धुएं का गुब्बार फैलता हैं जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। जब तब कूड़े में आग लगाने से राह चलते लोगों को ही नहीं, बल्कि आसपास की कालोनियों में रहने वाले लोगों में अस्थमा जैसी बीमारियां बढ़ने लगी हैं।



टिप्पणियां