top of page


बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद हो: अनिल आर्य
नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि भारत सरकार हस्तक्षेप करके बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करवाये अभी एक हिन्दू युवक को खंबे से बाँध कर जिंदा जला दिया गया य़ह घटना समूची मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय यदि सही बँटवारा किया होता तो यह समस्या ही न होती राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आर्य समाज वेद मंदिर पीतमपुरा, रानीबाग व बिरला लाइन कमला नगर में अपने विचार व्य

Jantantra Live
22 दिस॰ 20251 मिनट पठन


उत्तर पूर्वी दिल्ली में जूडो कोर्ट के निर्माण का ऐलान
खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी: मनोज तिवारी पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के दिलशाद गार्डन स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रथम मेमोरियल ओपन जूडो चैंपियनशिप के समापन अवसर पर क्षेत्र में जल्द ही जूडो खिलाड़ियों के लिए एक विशेष जूडो कोर्ट बनाए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने की। यह जूडो चैंपियनशिप सांसद मनोज तिवारी द्वारा 'फिट युवा विकसित भारत' अभियान के तहत आयोजित सासद खेल महोत्सव का हिस्सा थी प्रतियोगिता मे

Jantantra Live
22 दिस॰ 20252 मिनट पठन


दिल्ली में फर्जी दवाओं की पैकेजिंग बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्य दबोचे गए
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने नकली दवाओं व फर्जी कॉस्मेटिक उत्पादों के नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में स्प्यूरियस (नकली) दवाओं व कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए रैपर और पैकेजिंग सामग्री छापने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। इस पूरे मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम के मुताबिक इस केस में पहले ही श्रीराम, गौरव भगत और प्रमोद कुमार गुप्त

Jantantra Live
22 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद के लोनी में गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहे थे, दो गिरफ्तार
गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने अवैध ड्रग्स तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 3 किलो 600 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है। दरअसल सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास ड्रग्स बेच रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहैल और जहांगीर बेग के रूप में हुई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी-छिपे बाहर से ड्रग्स मंगाकर उसे छोटे-छोटे पैकेट में बेचते

Jantantra Live
22 दिस॰ 20251 मिनट पठन


गाजियाबाद में जुए के अड्डे पर पुलिस छापा 12 आरोपी पकड़े, 3.52 लाख कैश जब्त
गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लोनी और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 दिसंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक बंद मकान में संगठित रूप से अवैध जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 3 लाख 52 हजार 60 रुपये नकद बरामद किए गए। इसमें 51 हजार 740 रुपये माल फड़ से जबकि 3 लाख 320 रुपये अभियुक्तों की तलाशी से मिले। गिरफ्तार

Jantantra Live
22 दिस॰ 20251 मिनट पठन


यूपी: सीएम योगी बोले-देश में दो नमूने, एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में
अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- यह आत्मस्वीकृति, भाजपा की आपसी खींचतान चौराहे पर न लाएं लखनऊ। यूपी विधानमंडल का शीत सत्र चल रहा है। शीतकालीन सत्र का सोमवार को दूसरा दिन था। विपक्ष लगातार सीएम योगी को कफ सिरप मामले के मुद्दे पर घेरना चाह रहा है। लेकिन सीएम योगी ने विपक्ष को जवाब दिया कि मैं आपकी मजबूरी को समझता हूं। एक कहावत है- चोर की दाढ़ी में तिनका। इसके बाद सीएम ने बिना नाम लिए कहा- ''देश के अंदर दो नमूने हैं- एक दिल्ली में रहता है और एक लखनऊ में बैठते हैं, जब देश में कोई चर्च

Jantantra Live
22 दिस॰ 20252 मिनट पठन


दिल्ली के रोहिणी में मजदूर की हत्या का खुलासा
बिहार भागने से पहले ही धरा गया हत्यारा नई दिल्ली। रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में एक निर्माण सामग्री के गोदाम में काम करने वाले मजदूर की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के ही एक साथी को गिरफ्तार किया है, जो वारदात के बाद फरार होकर बिहार भागने की फिराक में था। आरोपी मुंशी राय है। रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 19 दिसंबर को प्रेम नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मजदूर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल मजदूर, जिसकी पहचान

Jantantra Live
22 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गोवर्धन: कल्याणं करोति नेत्र संस्थान में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध शंखनाद
स्प्रिंग होप फाउण्डेशन दिल्ली की टीम ने आशाओं को दिया डाटा फीडिंग एप गोवर्धन क्षेत्र की आशाओं को सी एम ओ ने किया प्रेरित गोवर्धन। स्प्रिंग होप कैंसर फाउण्डेशन दिल्ली एवं कल्याणं करोति नेत्र संस्थान जचौंदा के संयुक्त तत्वावधान में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध अभियान जागरण से निवारण तक का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आशा वर्कर को डाटा फीडिंग के लिए एक एप भी डाउनलोड कराया गया। विशेषज्ञों ने समाज से सर्वाइकल कैंसर को मिटाने के तौर तरीकों पर प्रजेंटेशन दिए। बीच बीच में आशाओं ने सवाल-जवाब भ

Jantantra Live
22 दिस॰ 20252 मिनट पठन


भारतीय रेलवे ने बढ़ाया किराया
26 दिसंबर से ट्रेन में सफर करना होगा महंगा नई दिल्ली: रेल मुसाफिरों के किराए में बढ़ोतरी की गई है. 26 दिसंबर से रेलवे में नया किराया लागू होगा. 215 किलोमीटर तक की रेल यात्रा के लिए कोई वृद्धि नहीं की गई है. लेकिन 215 से ज्यादा होने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है. मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी और एसी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. 500 किलोमीटर की नॉन-एसी में केवल 10 रुपए रेल किराया बढ़ेगा. किराया बढ़ोतरी से रेलवे को 600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी. इन्फ

Jantantra Live
21 दिस॰ 20251 मिनट पठन


नोएडा: नाबालिगों से चोरी करवाकर मोबाइल फोन बेचते वाले 3 शातिर दबोचे, 10 फोन बरामद
नोएडा। नोएडा पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है। इनके कब्जे से चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई। शिकायतकर्ता चोटपुर कॉलोनी, सेक्टर-63, नोएडा में अपनी कंपनी से घर लौट रहे थे। सब्जी खरीदने के लिए रुकने पर भीड़ का फायदा उठाकर उनकी जेब से कठऋकठक कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। इस संब

Jantantra Live
21 दिस॰ 20251 मिनट पठन


दिल्ली में फर्जी प्रीमियम मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग इलाके मे चल रहे फर्जी सेमसंग प्रीमियम मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 512 नकली प्रीमियम मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चीन से मंगवाए गए मोबाइल पार्ट्स से फोन असेंबल कर उन पर फर्जी कटएक नंबर और मेड इन वियतनाम के नकली स्टिकर लगाकर इन्हें असली सैमसंग फोन बताकर बाजा

Jantantra Live
21 दिस॰ 20252 मिनट पठन


दिल्ली में ईडब्लूएस मरीजों के मुफ्त इलाज की आय सीमा दोगुनी होने के आसार
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी अस्पतालों में कम आय वर्ग के मरीजों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा को लेकर दिल्ली सरकार ने एक अहम जानकारी दिल्ली हाई कोर्ट में दी है। दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि मुफ्त इलाज के लिए तय सालाना आय सीमा को मौजूदा 2 लाख 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की तैयारी की जा रही है। अगर यह फैसला लागू होता है तो हजारों और जरूरतमंद मरीजों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने हाई कोर्ट में जस्टिस प्रतिभा एम0 सिंह और जस्टिस मन

Jantantra Live
21 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद के राजेन्द्रनगर में लगे शिविर में 81 लोगों ने किया रक्तदान
साहिबाबाद। मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा राजेंद्र नगर ब्रांच में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के 81 श्रद्धालु भक्तों ने नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने हेतु जिला अस्पताल (एमएमजी) के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सुशीला शर्मा (मेजर मोहित

Jantantra Live
21 दिस॰ 20251 मिनट पठन


दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने गोकलपुर ड्रेन का किया निरीक्षण
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली में जलभराव और गंदगी की पुरानी समस्या को लेकर नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने गोकलपुर ड्रेन का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ संदेश दिया गया कि सफाई में लापरवाही अब किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान विधायक अजय महावर, डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर, पार्षद रेखा रानी और प्रीति गुप्ता भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा अतिरिक्त आयुक्त लीलाधर

Jantantra Live
21 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने ठगी के एक लाख पुलिस ने वापस दिलाए
साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस के साइबर सेल ने एक व्यक्ति से ठगे गए एक लाख रुपए की रकम को वापस दिला दिया। ठग ने एक फोन कॉल करने के लिए फोन लिया था और उसका सिम बदलकर पीड़ित के खाते से 115000 की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर की थी। जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पर 27 सितम्बर को जयकरण सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी 5 धनपत कॉलोनी राजेंद्र नगर ने शिकायत की थी कि उनके खाते से 1 लाख 15000 रुपए की धनराशि ठगी गई है। इस संबंध में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जयकरण सिंह से एक व्यक्त

Jantantra Live
21 दिस॰ 20251 मिनट पठन


राजनगर एक्सटेंशन में हम-तुम रोड की बदहाली से नाराज निवासियों का प्रदर्शन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित हम-तुम रोड की बदहाली को लेकर रविवार को स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय निवासी अंकित त्यागी ने बताया कि सड़क की हालत पिछले 4-5 साल से खराब है। उन्होंने कहा कि पार्षद और संबंधित विभागों के अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। अंकित त्यागी के अनुसार, इस क्षेत्र में 5

Jantantra Live
21 दिस॰ 20251 मिनट पठन


गाजियाबाद: 12वाँ जाट समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया
गाजियाबाद। साहिबाबाद के गोल्डन कैसल पार्टी लॉन में रविवार को पारिवारिक मिलन जाट समाज के तत्वावधान में 1वाँ जाट समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों गणमान्यजन, परिवारजन तथा युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में युवक-युवतियों का आपसी परिचय, पारिवारिक संवाद तथा सामाजिक समरसता से जुड़े विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संस्कारित, दहेज-रहित ए

Jantantra Live
21 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद के वसुंधरा में मेरो पहाड़-3 का भव्य आयोजन हुआ
गाजियाबाद। देवभूमि जनकल्याण समिति वसुंधरा की ओर से उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, लोकसंगीत और पारंपरिक विरासत को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'मेरो पहाड़-3' रविवार को रामलीला मैदान सेक्टर-7 वसुंधरा में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी परिवारों के साथ स्थानीय नागरिकों और सांस्कृतिक प्रेमियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरूआत पारंपरिक ढोल-दमाऊ की थाप और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से जुड़े विभिन्न सांस

Jantantra Live
21 दिस॰ 20252 मिनट पठन


गाजियाबाद में 16वाँ यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न
वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षित करने पर दिया जोर सम्मेलन में 'यादव स्वयंवर' स्मारिका का विमोचन हुआ गाजियाबाद। अर्थला स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाऊस में रविवार को यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 16वाँ युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों के संख्या में वैवाहिक रिश्तों की शुरूआत हुई। साथ ही परिचय सम्मेलन की 'यादव स्वयंवर' स्मारिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डीपी यादव ने

Jantantra Live
21 दिस॰ 20253 मिनट पठन


दिल्ली में एक सप्ताह में एमसीडी ने 16 जींस रंगाई फैक्ट्रियां सील कीं
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सख्त रुख अपनाया हुआ है। निगम ने पिछले एक सप्ताह में जींस रंगाई की 16 फैक्ट्रियों को सील किया है। इसमें से दो फैक्ट्रियां शनिवार को सील की गई हैं। निगम का कहना है कि जहां भी अवैध रूप से रंगाई की फैक्ट्रियां चल रही हैं, उन सभी की पहचान करके उन्हें सील किया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से अवैध फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बहुत से लोगों ने खुद ही फैक्ट्रियां बंद कर दी हैं। निगम उपायुक्त अभि

Jantantra Live
20 दिस॰ 20251 मिनट पठन
bottom of page