गाजियाबाद: साहिबाबाद पुलिस ने ठगी के एक लाख पुलिस ने वापस दिलाए
- Jantantra Live

- 21 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

साहिबाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस के साइबर सेल ने एक व्यक्ति से ठगे गए एक लाख रुपए की रकम को वापस दिला दिया। ठग ने एक फोन कॉल करने के लिए फोन लिया था और उसका सिम बदलकर पीड़ित के खाते से 115000 की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर की थी। जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद पर 27 सितम्बर को जयकरण सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी 5 धनपत कॉलोनी राजेंद्र नगर ने शिकायत की थी कि उनके खाते से 1 लाख 15000 रुपए की धनराशि ठगी गई है। इस संबंध में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जयकरण सिंह से एक व्यक्ति ने फोन कॉल करने के बहाने उनका सिम कार्ड निकाल कर आॅनलाइन उक्त धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर की थी। इस संबंध में धारा 66 डी आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और तत्काल कार्रवाई करते हुए रविवार को आॅनलाइन साइबर ठगी की 1लाख15हजार रुपए की रकम को बैंकों से पत्राचार कर होल्ड करा दिया और पुलिस ने 1लाख रुपए की रकम पीड़ित को वापस दिला दी।



टिप्पणियां