top of page

गाजियाबाद: 12वाँ जाट समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 21 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। साहिबाबाद के गोल्डन कैसल पार्टी लॉन में रविवार को पारिवारिक मिलन जाट समाज के तत्वावधान में 1वाँ जाट समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों गणमान्यजन, परिवारजन तथा युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में युवक-युवतियों का आपसी परिचय, पारिवारिक संवाद तथा सामाजिक समरसता से जुड़े विविध कार्यक्रम सम्पन्न हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में संस्कारित, दहेज-रहित एवं सुदृढ़ वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित करना रहा। मुख्य अतिथि सूरजमल मेमोरियल शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलन समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। यह मंच युवा पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की दिशा देता है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि जाट समाज सदैव एकता, सहयोग और सामाजिक मूल्यों के लिए जाना गया है। ऐसे आयोजन समाज को और अधिक संगठित व सशक्त बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि संयुक्त जाट समाज आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एचपी परिहार ने इसे समाज की प्रगति की दिशा में एक सार्थक एवं दूरदर्शी पहल बताया। लोनी नपा चेयरमैन रंजीता धामा ने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर सकारात्मक, पारदर्शी और सम्मानजनक रिश्तों की मजबूत नींव रखते हैं। डॉ. सत्यवीर सिंह (दिव्या नर्सिंग होम) ने समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कार को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर अमरजीत सिंह बिड्डी, तेजपाल सिंह, लेखराज सिंह, अजय पाल (प्रमुख) प्रताप चौधरी, राजकुमार चौधरी, पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन के दौरान जाट समाज की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें नरेंद्र कुमार पवार, आराध्या तेवतिया, भुवनेश्वरी चौधरी, हरसुल पवार, ऋषभ सोलंकी, आयुष कुमार, डॉ. विवेक आर्य, वीरेंद्र सिंह, उदय प्रताप वर्मा, जयप्रकाश के.पी. तोमर, मोनिका चौधरी (ब्लॉक प्रमुख), पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सहित अन्य प्रतिभाएँ शामिल रहीं। कार्यक्रम में जाट समाज के वरिष्ठ साथी स्वर्गीय देवी सिंह समालखा एवं फिल्म जगत के महान कलाकार स्वर्गीय धर्मेंद्र देओल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन की सफलता पर पारिवारिक मिलन जाट समाज के अध्यक्ष अरुण चौधरी 'भुल्लन' ने सभी अतिथियों, समाज बंधुओं, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजक टीम का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि सीमित समय में 1200 से अधिक युवक-युवतियों का पंजीकरण संस्था द्वारा आयोजित पूर्व 11 सम्मेलनों की सफलता का प्रमाण है।

इस सफल आयोजन में संरक्षक मंडल के रणवीर सिंह, लेखराज सिंह, अमरजीत सिंह बिड्डी, तेजवीर सिंह सिरोही, चौधरी तेजपाल सिंह, रविंद्र सिंह, अजय पाल सिंह, प्रताप सिंह, राजकुमार चौधरी, अध्यक्ष अरुण चौधरी 'भुल्लन', महासचिव धर्मेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष अरविंद बालियान, संपादक सत्येंद्र सिंह तेवतिया, मनोज चौधरी, डॉ. सरोज सिरोही, श्रीमती वंदना चौधरी, सुनील चौधरी, देवराज चौधरी, मोहित चौधरी, संजीव मलिक, राहुल चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, जयवीर सिंह, सुबोध चौधरी, देवेंद्र मलिक, विजयपाल चौधरी, नटे चौधरी, सुभाष चौधरी, सचिन डागर, हिमांशु चौधरी, रविंदर चौधरी, रेखा चौधरी, जगबीर सिंह, प्रदीप चौधरी, हंसवीर सिंह, रॉकी चौधरी, जयप्रकाश जी, सनी चौधरी, हिमांशु तेवतिया, करुणा चौधरी, मोना चौधरी, रीता अत्री आदि का सहयोग रहा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page