गाजियाबाद के राजेन्द्रनगर में लगे शिविर में 81 लोगों ने किया रक्तदान
- Jantantra Live

- 21 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

साहिबाबाद। मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा राजेंद्र नगर ब्रांच में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के 81 श्रद्धालु भक्तों ने नि:स्वार्थ भाव से रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने हेतु जिला अस्पताल (एमएमजी) के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में सुशीला शर्मा (मेजर मोहित शर्मा की माताजी) ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में संयोजक इंद्रजीत सिंह अहलूवालिया द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन समूचे देश में रक्तदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा अभी तक 1833 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 14,46,883 यूनिट आॅफ ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। निरंकारी मिशन समाज उत्थान के लिए भी समय -समय पर अनेक परियोजनाओं को संचालित कर निरंतर निष्काम सेवाएं निभा रहा है। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है।



टिप्पणियां