top of page

गाजियाबाद में 16वाँ यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 21 दिस॰ 2025
  • 3 मिनट पठन

वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षित करने पर दिया जोर

सम्मेलन में 'यादव स्वयंवर' स्मारिका का विमोचन हुआ



गाजियाबाद। अर्थला स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाऊस में रविवार को यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 16वाँ युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों के संख्या में वैवाहिक रिश्तों की शुरूआत हुई। साथ ही परिचय सम्मेलन की 'यादव स्वयंवर' स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डीपी यादव ने कहा हमे यह प्रण लेना चाहिए, कि हम दहेज रहित शादी करेंगे। आज हर जिम्मेदार व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से दहेज का विरोध करे जिससे समाज भी आगे बढ़ सके। अपने बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करें। प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जब सबका कल्याण होगा तब समाज आगे बढ़ेगा। समाज के विकास के लिए सबको मिलकर रचनात्मक कार्ये से जुड़ने चाहिए। यादव समाज एक मजबूत संगठन हैं और देश की उन्नति में इसका योगदान है।

विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री व अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसवंत यादव ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवक-युवतियों को योग्य वर वधु प्राप्त हो जाते हैं। आज भौतिकतावाद की चकाचौंध में मानव समाज से कटता जा रहा है ऐसे में इस तरह के आयोजन समाज में समरसता पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज रुपये-पैसे, धन, सम्पत्ति में अग्रणी हो रहा है परन्तु शिक्षा की तरफ अभी कम ध्यान है। इसी कारण बहुओं की जरुरत तो सभी को है लेकिन बेटी कोई नहीं चाहता। जब बेटी ही नहीं होगी तो बहु कहां से आयेंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि समिति को बेटियों को शिक्षित करने का कार्यक्रम चलाना चाहिए।

विशिष्ठ अतिथि के रुप में अर्जुन अवार्ड ओलियंपियन कैप्टन सतीश यादव और अर्जुन अवार्डी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने विशेषकर बच्चों को खेलों पर जोर देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व सीडीएमएस- आईआर भूपसिंह यादव, गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नाहरसिंह यादव, कांग्रेस महासचिव बिजेन्द्र यादव, श्रीमती भारत यादव, पूले सुबोध यादव पुत्र सांसद भाल चंद यादव, करन सिंह यादव, साहित्यकार वंदना यादव, जितेन्द्र यादव, केके यादव, समाजसेवी सिकन्दर यादव, मुख्य संयोजक देवेन्द्र यादव आदि ने भी अपने विचार वयक्त किये। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम कालू यादव एंड पार्टी रागनी गायक ने समा बांधा और अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध किया।


यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामअवतार यादव ने सम्मेलन में आये सभी आगंतुकों का धन्यवाद दिया और सभी का पिछले 16 वर्षों से प्राप्त सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में हजारों गणमान्य लोगों ने व सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवतियों ने भाग लिया। सम्मेलन का मंच संचालन रवि यादव ( फिल्म अभिनेता/निमार्ता मुम्बई) व सतेन्द्र यादव (सुभाष युवा मोर्चा -संगठन), राजेन्द्र यादव, श्यामवीर सिंह यादव ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामअवतार यादव, देवेन्द्र यादव, रतन सिंह यादव, सिकन्दर यादव, वीरपाल यादव, श्यामवीर यादव, राजेन्द्र यादव, एमएस यादव, प्रेम सिंह यादव (एसडीओ) सत्यप्रकाश यादव (करहैडा), विनोद यादव (संयोजक) महेश यादव एड़, कैप्टन सत्यपाल यादव, राजकुमारी यादव, डा0 हेमंत यादव, नरेश यादव एड़, बल्लू प्रधान, इन्द्र ठेकेदार, सतीश यादव (वसुन्धरा), सुखपाल पहलवान, डा0 मुकेश यादव, दिनेश यादव, रवि यादव (मथुरा) योगेश यादव एड़, कृष्णानन्द यादव, जयराम यादव (सिरौंधन) समयपाल यादव, संतराम यादव (पार्षद) महेन्द्र यादव (प्रधान सम्पादक मीडिया सार) उदयवीर यादव (इजीनियर) आकाश यादव आदि ने भाग लिया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page