गाजियाबाद के लोनी में गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहे थे, दो गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 22 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस ने अवैध ड्रग्स तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 3 किलो 600 ग्राम ड्रग्स बरामद किया है। दरअसल सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास ड्रग्स बेच रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुहैल और जहांगीर बेग के रूप में हुई है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी चोरी-छिपे बाहर से ड्रग्स मंगाकर उसे छोटे-छोटे पैकेट में बेचते थे। ये लोग लोनी और आसपास के इलाकों में घूम-फिरकर नशा बेचने का काम करते थे। बरामदगी के आधार पर थाना लोनी में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से ड्रग्स की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर इलाके में बेचते आ रहे थे।



टिप्पणियां