top of page

दिल्ली में फर्जी दवाओं की पैकेजिंग बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्य दबोचे गए

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 22 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने नकली दवाओं व फर्जी कॉस्मेटिक उत्पादों के नेटवर्क पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में स्प्यूरियस (नकली) दवाओं व कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए रैपर और पैकेजिंग सामग्री छापने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। इस पूरे मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

क्राइम ब्रांच के डीसीपी आदित्य गौतम के मुताबिक इस केस में पहले ही श्रीराम, गौरव भगत और प्रमोद कुमार गुप्ता को नकली दवाओं के निर्माण व बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था। आगे की जांच में सामने आया कि नकली दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों की सप्लाई चेन में एक प्रिंटिंग यूनिट भी सक्रिय थी, जो इन उत्पादों के लिए फर्जी पैकेजिंग सामग्री तैयार कर रही थी। जांच के दौरान रामारोड, दिल्ली स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की गई, जहां से स्किन शाइन आइंटमेंट के रैपर छापने में इस्तेमाल होने वाले दो डाई फ्रेम बरामद किए गए। इस छापेमारी के साथ ही नकली दवाओं की पैकेजिंग सप्लाई करने वाली सक्रिय प्रिंटिंग यूनिट का पदार्फाश हो गया। अब इस कार्रवाई में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पहला आरोपी 46 वर्षीय अनिल सिंह रावत निवासी बुराड़ी, दिल्ली है, जो रामारोड स्थित प्रिंटिंग प्रेस का संचालन कर रहा था। वह सह-आरोपी श्रीराम को नकली दवाओं के निर्माण व बिक्री के लिए रैपर बॉक्स सप्लाई करता था। दूसरा आरोपी 31 वर्षीय राहुल अग्रवाल निवासी नांगली मोर, दिल्ली है, जो श्रीराम के निर्देश पर खाटू श्याम प्रिंटर्स से नकली दवाओं के रैपर बॉक्स का आर्डर देता था।

डीसीपी आदित्य गौतम ने बताया कि इस मामले में आगे और पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है, जिससे कच्चे माल के स्रोत, वितरण नेटवर्क व पूरे फर्जी दवा गिरोह को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा सके। यह आॅपरेशन इंस्पेक्टर मनजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अरक कंवरपाल, ऌउ विपिन, सोहनपाल, राजेश, अनुज और कांस्टेबल सचिन शामिल थे।पूरी कार्रवाई अउढ अनिल शर्मा की निगरानी व वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। डीसीपी ने कहा कि नकली दवाओं व फर्जी कॉस्मेटिक उत्पादों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page