top of page

दिल्ली में एक सप्ताह में एमसीडी ने 16 जींस रंगाई फैक्ट्रियां सील कीं

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 20 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन ने बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर सख्त रुख अपनाया हुआ है। निगम ने पिछले एक सप्ताह में जींस रंगाई की 16 फैक्ट्रियों को सील किया है। इसमें से दो फैक्ट्रियां शनिवार को सील की गई हैं। निगम का कहना है कि जहां भी अवैध रूप से रंगाई की फैक्ट्रियां चल रही हैं, उन सभी की पहचान करके उन्हें सील किया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से अवैध फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। बहुत से लोगों ने खुद ही फैक्ट्रियां बंद कर दी हैं।

निगम उपायुक्त अभिषेक मिश्रा ने कहा सादतपुर, करावल नगर, जाफराबाद, सोनिया विहार, खजूरी में निगम की कार्रवाई जारी है। निगम के अधिकारियों को साफ संदेश है किसी भी हाल में जींस रंगाई की फैक्ट्री चलने नहीं देनी है। जहां भी जींस रंगाई की फैक्ट्रियों की शिकायत आती है उसे सील किया जाए। शनिवार को करावल नगर में अवैध रूप से चल रही जींस रंगाई की दो फैक्ट्रियां सील की गई हैं। निगम उपायुक्त ने दावा किया कि एक माह में प्रदूषण फैलाने वाली 37 फैक्ट्रियां सील की गई हैं। निगम का उद्देश्य प्रदूषण को कम करने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है। निगम की टीमें हर एक क्षेत्र में जाकर जांच कर रही हैं, कहां-कहां पर प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियां चल रही हैं। उन फैक्ट्रियों को चिह्नित कर बिना देरी के सील किया जा रहा है। लोगों से भी कहा जा रहा है कि वह निगम को अवैध फैक्ट्रियों को लेकर सूचना दें। निगम कार्रवाई जरूर करेगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page