दिल्ली में फर्जी प्रीमियम मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 21 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ ने करोल बाग इलाके मे चल रहे फर्जी सेमसंग प्रीमियम मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 512 नकली प्रीमियम मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी चीन से मंगवाए गए मोबाइल पार्ट्स से फोन असेंबल कर उन पर फर्जी कटएक नंबर और मेड इन वियतनाम के नकली स्टिकर लगाकर इन्हें असली सैमसंग फोन बताकर बाजार में बेच रहे थे। 13 और 14 दिसंबर की रात दिल्ली पुलिस की टीम ने करोल बाग के बीडनपुरा में मौजूद दुकान पर छापेमारी की, इस दौरान आरोपी मोबाइल असेंबल करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस को 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरियां, 459 फर्जी कटएक स्टिकर और बड़ी मात्रा में मोबाइल एक्सेसरीज और टूल्स बरामद हुए।
पुलिस ने 13 दिसंबर 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर एक्शन लिया था। पुलिस को सूचना मिली कि बीडनपुरा की एक दुकान में चोरी के मोबाइल खरीदने के साथ-साथ चीन से आए पुर्जों से नए जैसे दिखने वाले प्रीमियम मोबाइल तैयार किए जा रहे हैं। इनमें पुराने मदरबोर्ड लगाए जाते थे, नकली कटएक चिपकाए जाते थे और इन्हें नया ओरिजनल मोबाइल बताकर बाजार में बेचा जाता था। मामले की गंभीरता को लेते हुए इंस्पेक्टर रोहित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए गिरोह का पदार्फाश किया गिरफ्तार आरोपियों में से 36 साल के हाकिम को रैकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरोपी नकली प्रीमियम फोन 35,000 से 40,000 में बेचकर लोगों को ठग रहे थे। दिल्ली पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ ऋकफ दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस सप्लाई चेन और खरीदारों की पहचान में जुटी है।



टिप्पणियां