गाजियाबाद में जुए के अड्डे पर पुलिस छापा 12 आरोपी पकड़े, 3.52 लाख कैश जब्त
- Jantantra Live

- 22 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना लोनी और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 22 दिसंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक बंद मकान में संगठित रूप से अवैध जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 3 लाख 52 हजार 60 रुपये नकद बरामद किए गए। इसमें 51 हजार 740 रुपये माल फड़ से जबकि 3 लाख 320 रुपये अभियुक्तों की तलाशी से मिले। गिरफ्तार अभियुक्तों में फैजान, रवि कुमार, शाहआलम, दानिश, वाजिद, शमीम, दानिश द्वितीय, आसिफ, प्रवींद्र, आरिफ, शफीक और इमरान शामिल हैं। सभी आरोपी थाना लोनी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए छिपकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की। सभी के खिलाफ थाना लोनी में धारा 112 बीएनएस और 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



टिप्पणियां