top of page

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद हो: अनिल आर्य

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 22 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि भारत सरकार हस्तक्षेप करके बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार बंद करवाये अभी एक हिन्दू युवक को खंबे से बाँध कर जिंदा जला दिया गया य़ह घटना समूची मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय यदि सही बँटवारा किया होता तो यह समस्या ही न होती राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आर्य समाज वेद मंदिर पीतमपुरा, रानीबाग व बिरला लाइन कमला नगर में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था उसी तरह से बांग्लादेश के दो हिस्सों में करके हिन्दू राष्ट्र अलग से बना देना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य ऋषभ ने किया सुदेश आर्य के भजन सबने पसंद किए आचार्य नरेंद्र मैत्रेय ओमप्रकाश शास्त्री पानीपत, आचार्य प्रेमपाल शास्त्री ने अपने विचार व्यक्त किए सोहनलाल आर्य, मैथिली शर्मा ने कुशल संचालन किया।आचार्य कवर पाल शास्त्री का अभिनंदन किया गया। प्रमुख रूप से आर्य नेता सोमनाथ पुरी, किरण सेठी, वर्तपाल भगत, अमित नागपाल पार्षद आशीष आर्य सेशन जज रोहतक, संजीव बजाज अजय अग्रवाल, जोगी राम जैन आदि उपस्थित थे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page