top of page


दिल्ली: बवानिया गैंग का अंकित मान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ओर बदमाशों की मुठभेड़ में राजेश बवानिया गैंग का अंकित मान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार सुबह पुलिस को अंकित मान के बवाना इलाके में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मुनक नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. बाइक पर आता देख उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके

Jantantra Live
8 जन॰1 मिनट पठन


गाजियाबाद: हथियार के बल पर लूट करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
गाजियाबाद। थाना सिहानीगेट पुलिस टीम ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को मय पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना दी गई कि राजू वर्मा के भतीजे सुनील उडुपी नवयुग मार्किट से घर लौट रहे थे, तभी जीडीए गेट के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर उनका मोबाइल फोन छीन लिया। घायल को तुरंत संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया। सूचना के आधार पर थाना सि

Jantantra Live
8 जन॰1 मिनट पठन


ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का खुलासा, 5 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 5 युवतियों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को पैसे जीतने का लालच देकर उनसे ठगी किया करते थे। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गर्व (21), अजय सिंह (25) और सोनल उर्फ अनिरुद्ध (32) शामिल हैं. वहीं गिरफ्तार महिलाओं में रुचि (20), कोमल (20), सुषमा (21), तनीषा (20

Jantantra Live
8 जन॰2 मिनट पठन


गाजियाबाद: मोदीनगर में जीडीए ने अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं
विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई गाजियाबाद। मोदीनगर में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुरादनगर के मोहम्मदपुर धेंदा और असालतनगर क्षेत्रों में लगभग 25.5 बीघा (लगभग 25,600 वर्ग मीटर) क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को 6 जनवरी 2026 को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माणों के विरुद्ध सख्त निर्देशों के बाद की गई। प्रवर्तन जोन-02 के प्रभारी के नेतृत्व में, मोहम्मदपुर धे

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


लोन ऐप कर रहे हैं उधारकर्ताओं के निजता और डाटा सुरक्षा का उल्लंघन
दिल्ली हाईकोर्ट ने रिजर्व बैंक से मांगा जवाब नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) और मोबाइल ऐप से लोन देने वाली कंपनियों की ओर से ग्राहकों के निजता के अधिकार और डिजिटल डाटा सुरक्षा के उल्लंघन के मामले में सुनवाई करते हुए रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. याचिका हिमाक्षी भार्गव ने दायर की है. याचिका में कहा गया कि जो ग्राहक एनबीएफसी के डिजिटल ऐप के जरिए लोन ले रहे हैं, उनके निजता और डाटा के सुरक्षा का उल्लंघन किया जा रहा है. सु

Jantantra Live
7 जन॰1 मिनट पठन


गाजियाबाद डीएम के आदेश- अवैध कब्जों के विरुद्ध कड़ा अभियान चलाएं
गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से सम्बन्धित समीक्षा बैठक आहूत हुई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक के दौरान कर-करेत्तर, एण्टी भू-माफिया के कार्यों की स्थिति, दैवीय आपदा से सम्बन्धित स्थिति, मॉकड्रिल कार्य योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग से सम्बन्धित विवरण, निरीक्षण की स्थिति, माह में किये गये प्रर्वतन कार्य की स्थिति, कार्यालयों की भौतिक स्थिति, स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन की स्थिति, अभिनव कार्यों का विवरण, आॅडिट आ

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


गाजियाबाद में महिला के साथ शराब पार्टी करने वाले दोनों दरोगा नपे
महिला से सांठगांठ कर मनमर्जी से दर्ज किया था झूठा केस दस थार खरीद दूंगी..धमकी देते हुए महिला का वीडियो हुआ था वायरल गाजियाबाद। ईंट भट्टा कारोबारी महिला के साथ शराब पीकर धौंस जमाने वाले दोनों दरोगा पर कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि दोनों दरोगा ने दूसरे थाना क्षेत्र में महिला के साथ कार में ड्रिंक की, उसके बाद वहां महिला ने वीडियो बनाने पर खूब हंगामा किया था। मोदीनगर के निवाड़ी 21 दिसंबर को निवाड़ी रोड पर हुई घटना में महिला से सांठगांठ कर मनमर्जी तरीके से दो युवकों पर म

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


गाजियाबाद: बैंकट व मैरिज हॉलों में अग्निशमन टीम ने किया अग्निसुरक्षा का निरीक्षण, कई को नोटिस जारी
गाजियाबाद। जिले में संचालित मॉल, होटल, मैरिज हॉल, बैकंट हॉल एवं बारात घर आदि भीड वाले ऐसे स्थल जहां पर एक समय मे अत्याधिक लोग एकत्रित रहते है, का अग्नि सुरक्षा की दृष्टिकोण से अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और वहाँ मौजूद स्टाफ को आग पर काबू पाने के एहतियाती टिप्स से भी दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रभारी अधिकारियो द्वारा चैकिंग अभियान के अन्तर्गत शाईन प्लाजा इन्दिरापुरम, वन मॉल इन्दिरापुरम, होटल ब्लैक स्टोन वसुन्धरा, होटल दा डायमण्ड वसुन्धरा,

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए: डॉ० हिमानी अग्रवाल
गाजियाबाद। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ० हिमानी अग्रवाल के द्वारा बुधवार को मोदीनगर तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई की गयी, जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा मारपीट पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी विवाद सहित 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान डॉ० हिमानी अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र का प्राथमिकता से निस्तारण समय अनुसार करें, उ०प्र० राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए 24 घंटे खुला है, महिलाएं बिना डरे खुलकर अपनी बात

Jantantra Live
7 जन॰1 मिनट पठन


गाजियाबाद: तुलसी निकेतन में सेक्स रैकेट चलाने वाला दूसरा आरोपी भी दबोचा,
दो महिलाएं की गई थी रेस्क्यू, वाट्सएप पर युवतियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे गाजियाबाद। थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने तुलसी निकेतन एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने कोयल एन्क्लेव के पास से राकेश कश्यप उर्फ रवि (30) को गिरफ्तार किया है। 12 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें एलआईजी फ्लैट नंबर 43, तुलसी निकेतन क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एस

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


पत्नी का कातिल 25 साल बाद गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने पंजाब के लुधियाना से दबोचा नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 25 साल पुराने पत्नी की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए उम्रकैद की सजा काट रहा पैरोल जंपर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वर्ष 1992 में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी और बाद में पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच की एआरएससी टीम ने लंबी मेहनत और तकनीकी निगरानी के बाद आरोपी को पंजाब के लुधियाना से दबोचा। क्राइम ब्रांच के क्राइम संज

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


दिल्ली: शाहदरा के मानसरोवर पार्क में डबल मर्डर का खुलासा
बुजुर्ग दंपती की लूट के इरादे से की गई थी हत्या, केयरटेकर ही निकला कातिल पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में बुजुर्ग दंपती की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाला दंपती का पूर्व केयरटेकर ही निकला। दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिले से आरोपी को गिरफ्तार किया है। ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा ने बताया कि 3 और 4 जनवरी की दरम्यानी रात करीब साढ़े बारह बजे एमएस पार्क थाने को सूचना मिली थी कि राम नग

Jantantra Live
7 जन॰2 मिनट पठन


यूपी में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे
एसआईआर के बाद यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, अब 12.55 करोड़ मतदाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 2.89 करोड़ (18 फीसदी) नाम कट गए हैं। इनमें 46.23 लाख मृत, 2.17 करोड़ लोग शिफ्टेड और 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ वोटर थे, अब 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं। मतलब- हर पांचवां वोटर इस लिस्ट से बाहर हो गया है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिणवा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। ड्राफ्ट सूची में जिन मतदात

Jantantra Live
6 जन॰2 मिनट पठन


मुजफ्फरनगर में 42 करोड़ की टैक्स चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
34 फर्जी कंपनी बनाई थी, आरोपियों में एक पांचवीं पास, दो सीए कर रहे मुजफ्फरनगर : साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी जीएसटी कंपनियों के जरिए करोड़ों रुपये की राजस्व चोरी का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी 34 फर्जी कंपनियां बनाकर करीब 42 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी कर सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया है. एसपी साइबर क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बताया, आरोपियों ने फर्जी कंपनियों का पंजीकरण कर उनके नाम पर फर्जी जीएसटी बिलिंग के

Jantantra Live
6 जन॰2 मिनट पठन


गाजियाबाद: जीडीए ने मधुबन-बापूधाम में कृषकों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किए
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा मंगलवार को मधुबन-बापूधाम स्थित प्राधिकरण कार्यालय में कृषकों को विकसित भूखंडों के आवंटन पत्र वितरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किया। इस शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में कृषकों को उनके आवंटित भूखंडों के आवंटन पत्र प्रदान किए गए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 में मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के अंतर्गत जीडीए द्वारा लगभग 800 एकड़ भूमि कास्तकारों से क्रय की गई थी। भूमि क्रय के समय जीडीए ने कृषकों से यह वायदा किया था कि उन्हें 6/4 प्रतिश

Jantantra Live
6 जन॰1 मिनट पठन


गाजियाबाद में पोस्टर लिए दिव्यांग बच्चों ने की भावुक अपील-''हमारा पार्क मत तोड़ो''
गाजियाबाद में प्रदेश के पहले 'दिव्यांग पार्क' को वोटिंग पार्क बनाने से रोकने के लिए चलाया गया हस्ताक्षर अभियान गाजियाबाद। जनपद में प्रदेश के पहले दिव्यांग पार्क को वोटिंग पार्क में बदलने के प्रस्ताव के विरोध में अभिभावकों और इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन का आंदोलन तेज हो गया है। दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों ने पार्क को बचाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया तथा पोस्टर व बैनर के साथ जागरूकता मार्च निकालकर प्रशासन से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की गुहार लगाई। इंडियन पेरेंट्स

Jantantra Live
6 जन॰2 मिनट पठन


दिल्ली के नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
कहा-प्रमोशन में नियम नहीं, इक्वलिटी की जानी चाहिए नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से प्रदूषण की मार झेल रही है वहीं अब डॉक्टर भी हड़ताल पर जाने की सरकार को चेतावनी दे रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आॅल इंडिया नर्स फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों के नर्सिंग कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी भाग लिया। देश की राजधानी के अलावा अलग-अलग राज्यों

Jantantra Live
6 जन॰2 मिनट पठन


जेएनयू में मोदी-शाह के खिलाफ लगे विवादित नारे, हुआ बवाल
भाजपा बोली-उमर-शरजील के समर्थन में हुआ प्रदर्शन नई दिल्ली। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में सोमवार रात कुछ छात्रों ने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए। नारेबाजी का 35 सेकेंड का वीडियो मंगलवार को सामने आया। यह अब वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र 'मोदी-शाह की कब्र खुदेगी, जेएनयू की धरती पर' नारे लगाते और गाते दिखे। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया है कि जेएनयू में यह प्रदर्शन उमर खालिद-शरजील के समर्थन में हुआ। यह विरोध प्रदर्शन नहीं,

Jantantra Live
6 जन॰1 मिनट पठन


यूपी में अब बस 5000 रुपये में हो जाएगा पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण
योगी कैबिनेट की अहम बैठक में स्टाम्प ड्यूटी व शिक्षा के 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कुल 13 प्रस्ताव पास हो गए हैं। बैठक में यूपी वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) नीति-2024 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमावली-2025 को मंजूरी प्रदान की गई है। इस नियमावली के लागू होने से प्रदेश को वैश्विक निवेश, उच्च स्तरीय सेवाओं और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन में नई गति मिलेगी। कैबिनेट से अनुमोदित नियमावली के अंतर्गत इन्

Jantantra Live
6 जन॰3 मिनट पठन


गाजियाबाद में हिन्दू रक्षा दल के अध्यक्ष को प्रशासन को चुनौती देना पड़ा भारी
तलवारें बांटने के आरोप में भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी बेटे के साथ गिरफ्तार गाजियाबाद। शालीमार गार्डन में तलवार बांटने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उसके बेटे हर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 29 दिसंबर 2025 को हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने शालीमार गार्डन में तलवार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। हिंदू रक्षा दल के कार्यालय के सामने पिंकी चौधरी ने काउंटर लगाकर तलवारें रखी थी, हिंदू पर खतरा बता कर पिंकी चौधरी और उस

Jantantra Live
6 जन॰2 मिनट पठन
bottom of page