दिल्ली: बवानिया गैंग का अंकित मान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 8 जन॰
- 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ओर बदमाशों की मुठभेड़ में राजेश बवानिया गैंग का अंकित मान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार सुबह पुलिस को अंकित मान के बवाना इलाके में आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मुनक नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. बाइक पर आता देख उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया. इलाज के लिए नजदीक हॉस्पिटल में ले जाया गया. आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है, पकड़े गए आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैँ, बरहाल पुलिस इन्हे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में. जुट गयी हैँ.
फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क व गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है. इस एनकाउंटर को दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जिससे नीरज बवाना गैंग की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी. पुलिस का कहना है कि राजधानी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.



टिप्पणियां