top of page

ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन गेमिंग से ठगी का खुलासा, 5 युवतियों समेत 8 गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 8 जन॰
  • 2 मिनट पठन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। थाना बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के 5 युवतियों सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को पैसे जीतने का लालच देकर उनसे ठगी किया करते थे।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गर्व (21), अजय सिंह (25) और सोनल उर्फ अनिरुद्ध (32) शामिल हैं. वहीं गिरफ्तार महिलाओं में रुचि (20), कोमल (20), सुषमा (21), तनीषा (20) और सानिया सिंह (23) हैं। सभी आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं और पिछले कई महीनों से इस नेटवर्क से जुड़े थे। डीसीपी के मुताबिक यह गैंग 'मजाबुक मजे से जीतो' नामक गेमिंग ऐप के जरिए ठगी करता था। इस ऐप पर क्रिकेट, कसीनो, एविएटर, रोलेट और नंबरिंग जैसे गेम खिलाए जाते थे, जिनमें लोगों से सट्टेबाजी करवाई जाती थी। पुलिस के अनुसार, यह गैंग खासतौर पर आॅनलाइन गेम खेलने के शौकीन लोगों को निशाना बनाता था। युवतियों के माध्यम से लोगों से संपर्क किया जाता था और उन्हें अधिक पैसे कमाने का लालच दिया जाता था। डीसीपी ने बताया कि शुरूआत में आरोपियों द्वारा निवेशकों को छोटी रकम जीतने दी जाती थी और वह राशि उनके खातों में ट्रांसफर भी कर दी जाती थी, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। बाद में जब पीड़ित बड़ी रकम जमा कर देते थे, तो यह कहकर पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाते थे कि रकम अधिक होने पर ही भुगतान होगा। इसी तरह लाखों रुपये की ठगी की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गैंग पिछले 6 महीनों से ग्रेनो वेस्ट स्थित गौर सिटी सेंटर में कॉल सेंटर चला रहा था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 155 सिम कार्ड, 50 पेमेंट दफ कोड स्कैनर, 45 हजार रुपये नकद, 2 कंप्यूटर मॉनीटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page