top of page

गाजियाबाद: तुलसी निकेतन में सेक्स रैकेट चलाने वाला दूसरा आरोपी भी दबोचा,

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 7 जन॰
  • 2 मिनट पठन

दो महिलाएं की गई थी रेस्क्यू, वाट्सएप पर युवतियों के फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे



गाजियाबाद। थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने तुलसी निकेतन एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने कोयल एन्क्लेव के पास से राकेश कश्यप उर्फ रवि (30) को गिरफ्तार किया है।

12 दिसंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ था, जिसमें एलआईजी फ्लैट नंबर 43, तुलसी निकेतन क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना दी गई थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीपी शालीमार गार्डन के और थाना टीलामोड़ पुलिस ने मौके पर छापा मारा, इस दौरान दो पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और मुख्य आरोपी प्रदीप पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 282 गली नंबर 9 चंद्रलोक दुगार्पुरी थाना मानसरोवर दिल्ली उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया था। जांच के दौरान पता चला कि इस पूरे नेटवर्क में राकेश कश्यप उर्फ रवि (उम्र 30 साल) पुत्र विजयपाल निवासी मकान नंबर ए 257 गली नंबर 10 संगम विहार थाना लोनी बॉर्डर भी शामिल था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे कोयल एन्क्लेव के पास से पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने फ्लैट किराये पर लिया था और अपने साथियों के साथ मिलकर वहां सेक्स रैकेट का संचालन करता था। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मोबाइल फोन के जरिए व्हाट्सएप पर फोटो भेजी जाती थीं और उन्हें फ्लैट का पता बताया जाता था। आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया है। इसी मामले में सरिता उर्फ गुड्डन फरार हैं जिसको पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page