गाजियाबाद: बैंकट व मैरिज हॉलों में अग्निशमन टीम ने किया अग्निसुरक्षा का निरीक्षण, कई को नोटिस जारी
- Jantantra Live

- 7 जन॰
- 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। जिले में संचालित मॉल, होटल, मैरिज हॉल, बैकंट हॉल एवं बारात घर आदि भीड वाले ऐसे स्थल जहां पर एक समय मे अत्याधिक लोग एकत्रित रहते है, का अग्नि सुरक्षा की दृष्टिकोण से अग्निशमन विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और वहाँ मौजूद स्टाफ को आग पर काबू पाने के एहतियाती टिप्स से भी दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रभारी अधिकारियो द्वारा चैकिंग अभियान के अन्तर्गत शाईन प्लाजा इन्दिरापुरम, वन मॉल इन्दिरापुरम, होटल ब्लैक स्टोन वसुन्धरा, होटल दा डायमण्ड वसुन्धरा, ग्राण्ड पीतल बैकंट हॉल लोहियानगर, वोल्गा पैलेस बसंत चौकी मालीवाडा, ट्रिनिटी बैकंट हॉल कविनगर, ऐलीगैंट बैकंट हॉल एनएच-24 मे स्थापित समस्त अग्निशमन प्रणाली का परीक्षण किया गया।

परीक्षण के दौरान शाईन प्लाजा, वन मॉल, ग्राण्ड पीतल बैकंट हॉल, वोल्गा पैलेस, ट्रिनिटी बैकंट हॉलऔर ऐलीगैंट बैकंट मे अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली मे पाई गई कतिपय कमियो को दुरूस्त कर अवगत कराये जाने के लिए नोटिस दिए गए। अग्निशमन प्रणाली के परीक्षण के दौरान वहा पर उपस्थित कर्मियो को स्थापित अग्निशमन उपकरणो के चलाने का अल्प प्रशिक्षण प्रदान करते हुये आग से होने वाली जन धन की क्षति के बारे मे जागरूक किया गया, साथ ही भवन मे स्थापित विधुत सुरक्षा प्रणाली का विधुत आडिट कराने के लिए भी सम्बन्धितो को अवगत कराया गया। सभी भवन स्वामियो को अपने-अपने भवन मे स्थापित अग्निशमन प्रणाली को सदैव आटोमोड पर रखते हुये कार्यशील दशा मे रखने एवं सभी निकास मार्गो को सदैव अवरोध मुक्त रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये अपर पुलिस महानिर्देशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ के आदेशानुसार चल रहे लगातार अभियान के दौरान 27 दिसम्बर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक कुल 42 भवन चेक किए गए तथा अग्निशमन सुरक्षा प्रणाली मे पाई गई कतिपय कमियो को दुरूस्त कर अवगत कराये जाने के लिए नोटिस निर्गत किये गये।



टिप्पणियां