महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराया जाए: डॉ० हिमानी अग्रवाल
- Jantantra Live

- 7 जन॰
- 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ० हिमानी अग्रवाल के द्वारा बुधवार को मोदीनगर तहसील सभागार में महिला जनसुनवाई की गयी, जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा मारपीट पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी विवाद सहित 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
जनसुनवाई के दौरान डॉ० हिमानी अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिला संबंधी शिकायती प्रार्थना पत्र का प्राथमिकता से निस्तारण समय अनुसार करें, उ०प्र० राज्य महिला आयोग महिलाओं के लिए 24 घंटे खुला है, महिलाएं बिना डरे खुलकर अपनी बात कहें। जनसुनवाई के दौरान सभी को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गयी। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम मोदीनगर अजीत कुमार सिंह, एसीपी महिला अपराध सलोनी अग्रवाल, एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, वन स्टॉप सेंटर मैंनेजर दीपाली, महिला थानाध्यक्ष रीतू त्यागी, नामित अधिवक्ता संजय मुदगल एवं संगीता उपस्थित रहीं।



टिप्पणियां