यूपी में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटे
- Jantantra Live

- 6 जन॰
- 2 मिनट पठन
एसआईआर के बाद यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, अब 12.55 करोड़ मतदाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी हो गई है। इसमें 2.89 करोड़ (18 फीसदी) नाम कट गए हैं। इनमें 46.23 लाख मृत, 2.17 करोड़ लोग शिफ्टेड और 25.47 लाख डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। पहले प्रदेश में 15.44 करोड़ वोटर थे, अब 12.55 करोड़ मतदाता बचे हैं। मतलब- हर पांचवां वोटर इस लिस्ट से बाहर हो गया है। मंगलवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिणवा ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। ड्राफ्ट सूची में जिन मतदाताओं के नाम नहीं हैं, उन्हें आपत्ति और दावों के लिए 6 फरवरी तक का समय मिलेगा उसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। इससे पहले चुनाव आयोग द्वारा 31 दिसंबर तक दो बार समय सीमा बढ़ाई गई थी। यूपी में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 12.55 करोड़ वोटर हैं, जबकि 2.89 करोड़ वोटरों के नाम हटे हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अब एक महीने का समय मिलेगा। जिसमें मतदाताओं को अपना नाम जुडवाने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 15 करोड़ 44 लाख है, जिनमें से 12 करोड़ 55 लाख नाम ड्राफ्ट लिस्ट में बरकरार रखे गए हैं। इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो वैध मतदाता हैं उन्हें भरपूर मौका दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता अपना नाम मतदाता अपना नाम बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध सूची, एउकठएळ मोबाइल ऐप, ूीङ्म४३३ं१ स्र१ंीि२ँ.ल्ल्रू.्रल्ल या ी’ीू३ङ्म१ं’ २ीं१ूँ.ीू्र.ॅङ्म५.्रल्ल पर अपना एढकउ नंबर डालकर चेक कर सकते हैं. यदि किसी का नाम गायब है, तो वे फॉर्म-6 भर सकते हैं. दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक है। बता दें कि राज्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने पिछले दिनों स्पष्ट किया था कि जिनकी ड्राफ्ट सूची में नाम नहीं उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है। वे दस्तावेज उपलब्ध करवा दें उनके नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएंगे, जबकि विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के नाम पर गरीबों और अल्पसंख्यकों के वोट काटने के आरोप लगाए थे।



टिप्पणियां