top of page

सौरभ भारद्वाज ने दागा सवाल, किसकी शह से विदेश भागा राजीव रंगाीला?

लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
Jantantra Live
8 जुल॰
1 मिनट पठन

दवा घोटाला: जीटीबी अस्पताल के बाहर AAP का प्रदर्शन



नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सरकार पर स्वास्थ्य विभाग में कथित ₹650 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया. प्रदर्शन का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया. उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों के लिए दवाओं, मेडिकल उपकरणों और अन्य सामान की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं.

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि करीब 10 लाख रुपये की X-ray मशीन 33 लाख रुपये में खरीदी गई. उन्होंने यह भी दावा किया कि अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली चादरों समेत अन्य सामान की खरीद में भी कई गुना अधिक कीमत दिखाई गई, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा.आप का आरोप है कि पूरी खरीद प्रक्रिया में भारी कमीशनखोरी हुई.

आप नेता ने यह भी आरोप लगाया कि मामले के कथित मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को देश छोड़कर जर्मनी जाने का मौका मिला, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने कहा कि यदि मुख्य आरोपी ही देश से बाहर चला गया तो जांच पूरी कैसे होगी. साथ ही उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. पार्टी ने कहा कि जीटीबी अस्पताल के बाद अन्य सरकारी अस्पतालों के बाहर भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन जारी रहेगा. वहीं, दिल्ली सरकार और जांच एजेंसियां पहले ही इस मामले में जांच शुरू होने की बात कह चुकी हैं. इस प्रकरण में कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं और जांच अभी जारी है. सरकार की ओर से आप के ताजा आरोपों पर तत्काल कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page