मथुरा में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो होटलों पर छापे में 13 गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 5 जुल॰
- 1 मिनट पठन
यमुना एक्सप्रेसवे किनारे होटलों में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने मारी रेड

मथुरा : यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित होटलों में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने दो होटल से 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिसमें 6 महिलाएं 7 पुरुष शामिल हैं. होटल में पकड़े गए लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे. साथ ही मौके से शराब और बीयर की बोतलें भी बरामद की गई हैं. होटल मालिक की तलाश की जा रही है.

बताया जा रहा है कि वीकेंड हॉली डे पर दिल्ली नोएडा गाजियाबाद से कुछ लोग यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित होटलों में लुत्फ लेने पहुंचते थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो टीमें बनाकर राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे स्थित दो होटलों पर रेड की. यहां से 13 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके पर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया. महावन क्षेत्राधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित दो होटलों में देह व्यापार की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस टीम ने रेड डाली तो सांवरिया और रॉयल होटल से छह महिलाएं सात पुरुष गिरफ्तार किए गए. सभी लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे. पकड़े गए लोगों के खिलाफ कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है. होटल मालिकों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है.



टिप्पणियां