बरेली और शामली में 6 हजार में ईमान बेचने वाले दो अफसर गिरफ्तार
- Jantantra Live

- 8 जुल॰
- 3 मिनट पठन

बरेली में रिश्वतखोर सिपाही 6 हजार घूस लेते गिरफ्तार
बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. इसके बावजूद सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत मांगने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बदायूं से सामने आया है, जहां एंटी करप्शन टीम ने एंटी पावर थेफ्ट थाने में तैनात एक सिपाही को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी सिपाही कृष्णपाल सिंह एंटी पावर थेफ्ट थाना उसावां रोड, जनपद बदायूं में तैनात है. शिकायतकर्ता हेमराज निवासी ग्राम नेथू ने संगठन से शिकायत की थी कि बिजली चोरी के मुकदमे में जेल न भेजने और मामले का निस्तारण कराने के नाम पर सिपाही उससे 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की ट्रैप टीम ने प्रभारी निरीक्षक रामलाल पाण्डेय के नेतृत्व में जाल बिछाया. बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 28 मिनट पर टीम ने द्वितीय विद्युत वितरण खंड कार्यालय में आरोपी सिपाही को शिकायतकर्ता से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना सिविल लाइंस बदायूं ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत संगठन को दें. बता दें कि हाल के दिनों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बरेली मंडल में पुलिस, स्वास्थ्य राजस्व विभाग सहित अनेकों कार्रवाई की है. कभी कभी स्थिति इस प्रकार की बनी जब एंट्री करप्शन की टीम पर गंभीर आरोप लगे, इसके बावजूद टीम अपना काम पूरी ईमानदारी और लगन से कर रही है.
शामली में किसान से 6 हज़ार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को पकड़ा
शामली: जनपद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाही की है, टीम ने एक किसान से राजस्व निरीक्षक को 6 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंग के हाथों गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन टीम ने झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी निवासी श्रीनिवास की शिकायत पर कैराना तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक धर्मवीर सिंह को ₹6000 की रिश्वत लेते बुधवार को गिरफ्तार किया. गांव वेदखेड़ी निवासी किसान श्री निवास की जमीन के बराबर में वन विभाग की जमीन है, जिसके चलते वन विभाग ने उनकी जमीन पर यह कहते हुए डोलबंदी कर दी थी कि तुमने वन विभाग की जमीन दबा कर रखी है. इससे आहत किसान श्री निवास ने अपनी जमीन की पैमाईशी करवाने के लिए राजस्व निरीक्षक के यहां अर्जी लगाई, जिसकी एवज़ में राजस्व निरीक्षक ने किसान से ₹10000 की मांग की और कहा कि उनकी जमीन की पैमाइश तभी की जाएगी जब वह ₹10000 उन्हें दे देंगे. पीड़ित किसान ने राजस्व निरीक्षक से बात की और कहा कि इतने पैसे उनसे नहीं दिए जाएंगे, वह गरीब है और 10 बीघा जमीन ही उनके पास है, लेकिन राजस्व निरीक्षक नहीं माना और लगातार पैसों की डिमांड करता रहा, जब किसान श्रीनिवास त्रस्त हो गया तो उसने पूरे मामले की शिकायत सहारनपुर एंटी करप्शन टीम से की. जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को जाल बिछाया और राजस्व निरीक्षक को ₹6000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.



टिप्पणियां