गाजियाबाद: घंटाघर में जूतों के शोरूम में लगी आग
- Jantantra Live

- 7 जुल॰
- 2 मिनट पठन
आगजनी से लाखों का माल खाक, कोई जनहानि नहीं

गाजियाबाद। मंगलवार दोपहर 2 से ढाई के बीच शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर बाजार में उसे समय हड़कंप मच गया जब घंटाघर के एंट्री पॉइंट पर तीन मंजिला जूते के शोरूम में भयंकर आग लग गई। आनंद फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल की 11 गाड़ियां काफी देर तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करती रहीं और आखिरकार आग बुझा दी गई। मगर, इस दौरान जूते के शोरूम में रखा हुआ लाखों का सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत इस बात की रही इस दौरान कोई जनहानि नहीं होने पाई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि मंगलवार को घंटाघर मार्केट की अधिकतर दुकान बन्द रहती हैं, इसलिए भीड़ भी कम होती है। इसी वजह से जूतों का शोरूम भी बन्द था और जनहानि टल गई मगर शोरूम में लाखों का माल जलकर खाक हो गया।

अग्निशमन विभाग को आगजनी की सूचना दोपहर 3:06 पर मिली जिसके बाद कोतवाली फायर स्टेशन समेत जिले के अन्य फायर स्टेशनों से दमकल वाहन घटनास्थल के लिए रवाना किए गए. आग की भयावहता को देखते हुए वैशाली फायर स्टेशन से दो बड़े वॉटर बाउजर और साहिबाबाद से दो अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने देखा की आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी। इमारत के अंदर अत्यधिक धुआं और तापमान होने के कारण दमकल कर्मियों ने आग बुझाना शुरू किया। आसपास की बिल्डिंग से हौजलाइन बिछाकर पांच दिशाओं से पानी की बौछार भी की गई। इतना ही नहीं, आग पार तेजी से नियंत्रण पाने के लिए आसपास की छत से बिल्डिंग की दीवार भी तोड़ी गई। कुल 11 दमकल वाहनों और अग्निशमन अधिकारियों की टीम ने करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।



टिप्पणियां