top of page

कानपुर में गैर हाजिर 12 पुलिसकर्मी निलंबित

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 2 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन

30 दिन से ज्यादा समय से चल रहे गैर हाजिर, नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब



कानपुर : कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बिना जानकारी के ड्यूटी से गायब चल रहे 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. यह पुलिसकर्मी 30 दिनों से अधिक समय से बिना अनुमति से अनुपस्थित चल रहे थे. विभाग की ओर से बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद यह पुलिसकर्मी दफ्तर नहीं पहुंचे और कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई की है.

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल का कहना है कि कई पुलिसकर्मी बिना बताए अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित थे. इन सभी पुलिसकर्मियों को पत्र भी लिखा गया था कि क्यों अनुपस्थित है? और कब आयेंगे? लेकिन, इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. ऐसा करने वाले 12 पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करके तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है.

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सबसे अधिक समय से गायब रहने वाले आरक्षी दुष्यन्त हैं, जो पिछले 168 दिनों से ड्यूटी पर नहीं आए. इसी कड़ी में आरक्षी अंकुर 135 दिन और उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार तिवारी 139 दिनों से अनुपस्थित चल रहे थे. अन्य निलंबित अधिकारियों में उप-निरीक्षक मोनू सिंह (54 दिन) और आरक्षी रवि (107 दिन) शामिल हैं. जारी सूची के मुताबिक, आरक्षी भूपेन्द्र (52 दिन), आरक्षी करण (49 दिन), आरक्षी जितेंद्र (43 दिन) और आरक्षी प्रवीण कुमार 40 दिनों से बिना बताए गायब थे. इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पर भी गाज गिरी है, जिनमें कुंवर पाल (74 दिन), छोटे लाल (56 दिन) और जय प्रकाश सिंह (40 दिन) को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित किया गया है.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page