top of page

आगरा में शादीशुदा प्रेमिका ने होटल में की प्रेमी की हत्या

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 2 दिन पहले
  • 2 मिनट पठन

हथौड़े से सिर पर किया हमला, धारदार हथियार से काटा गला, पुलिस ने हिरासत में लिया



आगरा : मलपुरा थाना क्षेत्र के इटौरा में स्थित एक होटल में प्रेमिका ने हथौड़े से वार कर प्रेमी की हत्या कर दी. हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए. इसके बाद धारदार हथियार से गला काट दिया. प्रेमी की हत्या करने के बाद प्रेमिका ने वारदात की जानकारी होटल कर्मचारी को खुद दी. पुलिस को प्रेमिका कमरे में लाश के पास ही बैठी मिली. डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया, होटल में मृतक और महिला एक साथ आए थे. अब तक छानबीन में यह सामने आया कि है युवक रिश्ते में मामा लगता था. दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ. महिला ने उसकी हत्या कर दी. महिला ने हत्या करना कबूल किया है.

ग्वालियर हाईवे स्थित गांव इटौरा में होटल ताजपथ में खिल्लो (36) पुत्र होरीलाल निवासी शिवपुरी फतेहपुर सीकरी के साथ एक महिला ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे होटल में चेक-इन किया. दोनों साथ में ही होटल के कमरे में गए. पूछताछ में महिला ने बताया, बैग में हथौड़े और धारदार हथियार लेकर आई थी. रिश्ते के मामा खिल्लो की हत्या की है. एसीपी सुकन्या और पुलिस टीम ने कमरे और होटल की तलाशी ली तो आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रीति निवासी माकरौल बताया. मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि महिला शादीशुदा है. उसके दो बच्चे भी हैं. होटल संचालक से भी पूछताछ की जाएगी. इस होटल के बारे में स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने भी कई आरोप लगाए हैं. अब तक की पूछताछ और छानबीन में सामने आया है कि महिला हत्या करने की प्लानिंग करके ही युवक के साथ होटल आई थी. इस मामले में कई पहलुओं पर जांच की जा रही है. जिससे यह पता चल सके कि महिला ने युवक की हत्या क्यों की है.

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page