top of page

सीपी सतीश गोलछा ने दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल का किया उद्घाटन

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 18 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा ने गुरूवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक अत्याधुनिक एआई प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। इंटेलिजेंस डेटा मैनेजमेंट टूल (आईडीएमटी) नाम के इस एआई प्लेटफार्म का उद्घाटन करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह एआई-संचालित प्रणाली इंटेलिजेंस कार्यों से संबंधित डेटा प्रबंधन, विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण सुधार करने, कार्यप्रवाहों को स्वचालित करने और सटीकता बढ़ाने में पुलिस के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने आईडीएमटी टूल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और खुफिया क्षेत्र में तकनीकी हस्तक्षेप को शामिल करने के लिए दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के प्रयासों की सराहना की। अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। उद्घाटन समारोह का समापन स्पेशल सेल डीसीपी सृष्टि पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page