शालीमार गार्डन में देर रात तक पान की दुकानें खुलने से माहौल हो रहा खराब
- Jantantra Live

- 7 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन
पुलिस से मांग-रात दस बजे के बाद पान की दुकानें ना खुलने दी जाएं

गाजियाबाद। ट्रांस हिन्डन के शालीमार गार्डन इलाके में देर रात तक पान की दुकानें और खोखे खुले रहने पर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। रविवार को भाजपा नेता पप्पू पहलवान के नेतृत्व में लोग थाना शालीमार गार्डन पहुंचे और इस सम्बंध में एसीपी को संबोधित ज्ञापन एसएचओ बृजेश कुमार को सौंपा। मांग की गई है कि क्षेत्र में पान बीडी की दुकानों को रात दस बजे तक बन्द कराया जाए।
भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने कहा कि शालीमार गार्डन इलाके में रात में एक बजे तक पान की दुकानें और खोखे खुले रहने से रोड पर गुंडा तत्व सक्रिय रहते हैं। इन दुकानों पर नशेड़ियों के खड़े रहने से रात दस बजे के बाद महिलाओं को भी आवाजाही में परेशानी होती है और वे असुरक्षित महसूस करती हैं। इसके अलावा क्षेत्र में चोरी और अपराध का खतरा बना रहता है।उन्होंने कहा कि शालीमार गार्डन इलाके में रात एक बजे तक इन दुकानो के खुलने से यहां का माहौल खराब हो रहा है इसलिए पान बीड़ी की दुकानों को हर हाल में रात को 10 बजे तक बंद कराया जाना चाहिए। साथ ही दुकानदारों को आदेश दिए जाएं कि उनकी दुकान पर एक समय में दो से अधिक लोग ना खड़े हो। पप्पू पहलवान ने कहा कि अगर रात दस बजे के बाद भी पान की दुकानें और खोखे खुले तो लोगों द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



super