top of page

लोनी में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 6 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

खौफ पैदा करने के लिए दिल्ली से खरीदा था तमंचा



जनतंत्र लाइव न्यूज

.................................

गाजियाबाद। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रामपार्क क्षेत्र में एक युवक अवैध तमंचे के साथ घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तार युवक की पहचान रामपार्क निवासी राजीव उर्फ मोनू (24) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह तमंचा दिल्ली से खरीदा था। उसका मकसद इलाके में लोगों के बीच डर पैदा कर अपना दबदबा बनाना था। वह अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस ने बरामद हथियार के आधार पर राजीव उर्फ मोनू के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उसके खिलाफ इसी मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page