लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए एसआईआर बेहद जरूरी: बृजेश पाठक
- Jantantra Live

- 7 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कवि नगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी सभागार में जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं के साथ रकफ को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मंच से संबोधन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा किसी भी स्थिति में घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाया जाए, लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए रकफ बेहद आवश्यक है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है, लेकिन यह पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी गहन निरीक्षण कई बार हो चुका है। मतदाता सूची पारदर्शिता के साथ बने, शुरू से ही भाजपा इसकी पक्षधर रही है।

उन्होंने एसआईआर से संबंधित प्रक्रियाओं पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि हर स्तर पर निष्पक्षता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है, ताकि आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन में और अधिक मजबूत हो सके। इसके साथ ही वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दे भी बैठक का प्रमुख विषय रहे।
उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जिन नागरिकों का नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उनकी वोट बनवाने की जिम्मेदारी संगठन पूरी तत्परता के साथ निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से वोट डालने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी रखा जाए।
बैठक में महानगर अध्यक्ष, सदर विधायक, पूर्व राज्यसभा सांसद, जिला अध्यक्ष, राज्य मंत्री सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर संगठन के कार्यों की प्रगति, आगामी योजनाओं और जनसंपर्क अभियानों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री ने सभी को एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने और सरकार की नीतियां जनता तक पहुंचाने को कहा।



टिप्पणियां