top of page

मोदीनगर में युवक के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिजनो का थाने पर हंगामा

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 14 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

घटना गुरुवार शाम मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर की, कार सवारों ने की थी किडनेपिंग



गाजियाबाद। मोदीनगर में एक युवक का लग्जरी कार सवारों द्वारा अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। युवक अपने दोस्तों के साथ जा रहा था, तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुरादनगर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। घटना गुरुवार शाम मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर की है। गांव निवासी 22 वर्षीय तुषार भारद्वाज अपने दोस्त हर्ष भारद्वाज और लालू शर्मा के साथ हरियाणा के गुरुग्राम से आए एक युवक से मिलने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक लग्जरी कार आकर रुकी और कार सवारों ने तुषार को जबरन गाड़ी में डाल लिया और फरार हो गए। तुषार के दोस्तों ने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने करीब दस किलोमीटर तक कार का पीछा किया, लेकिन अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे।

परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस चौकी में दी, लेकिन आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। रविवार को नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे और थानाप्रभारी का घेराव कर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख थानाप्रभारी अंकित चौहान मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला अपहरण का है या युवक अपनी मर्जी से गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page