मुरादनगर में मृतक सर्राफ के परिजनों से मिले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय
- Jantantra Live

- 12 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन
बोले-उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को गाजियाबाद के दौरे पर रहे। अजय राय ने मुरादनगर की नेहरू कॉलोनी पहुंचकर गिरधारी लाल के परिजनों से मुलाकात की। सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल की कुछ दिन पूर्व दिनदहाड़े धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। गिरधारी लाल के परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। अजय राय ने परिवार वालों को आश्वस्त किया कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस नेतृत्व पीड़ित परिवार के साथ है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, गिरधारी लाल की उम्र 80 वर्ष से अधिक थी। सुबह के वक्त उन्होंने अपनी सराफा की दुकान खोली ही थी। एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ उन परिवार किया जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब जंगल राज कायम है। व्यापारी व्यापार नहीं कर पा रहा है। पूरी तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था का सिस्टम अब फेल हो चुका है। इस सरकार ने कुल मिलाकर हर तरफ अव्यवस्था पैदा कर दी है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हाल ही में कफ सिरप मामले को लेकर गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की थी। मोदीनगर दौरे के दौरान कफ सिरप मामले को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा, ''सिरप प्रकरण में प्रदेश सरकार आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। अभी तक कोई ठोस कार्रवाई प्रदेश सरकार द्वारा नहीं की गई है। सुनने में आया है कि ईडी ने आज इस मामले में छापेमारी शुरू की है। निश्चित तौर पर अब साबित हो रहा है कि प्रदेश सरकार कफ सिरप मामले के आरोपियों के साथ खड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश की बुलडोजर वाली सरकार सिर्फ मामले के आरोपियों को बचा रही है।''



टिप्पणियां