भाजपा के राज में डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे कमजोर हुआ: अखिलेश
- Jantantra Live

- 14 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये सबसे ज्यादा कमजोर है। ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे मनगढ़ंत हैं। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। पोस्ट में यादव ने कहा कि भाजपाई इस बात को नकार भी नहीं सकते हैं कि ये बेहद कमजोर और नाकाम सरकार की वजह से हो रहा है क्योंकि रुपया गिरने और सरकार के बीच के अनूठे आर्थिक सिद्धांत का अनोखा फार्मूला भाजपा की ही देन है। इसी पोस्ट में उन्होंने भाजपा के सरकार से हटने की उम्मीद जताते हुए कहा कि भाजपा जाए, तो रुपया मजबूत हो जाए!। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। स्थिति यह है कि भाजपा और माफिया एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने हर जिले में माफिया पैदा किया है। कफ सिरप माफिया जनता की जान के साथ खेल रहे है।
अखिलेश यादव ने रविवार को मैक्स अस्पताल जाकर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी का दौरा भी किया। उनके साथ विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।



टिप्पणियां