top of page

नोएडा एसटीएफ ने बोगस कंपनी बनाने वाले 5 शातिर दबोचे

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 15 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

गिरफ्तार जालसाजों ने आईटीसी के जरिए करोड़ों के राजस्व का किया नुकसान



नोएडा। बोगस फर्म का रजिस्ट्रेशन कराकर फर्जी इनवॉयस के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर करोड़ों का राजस्व नुकसान पहुंचानेवाले पांच आरोपियों को नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक की गिरफ्तारी बिहारी से और बाकी की नोएडा से की गई है। इनके नाम बिंदेश्वर प्रसाद, बबलू कुमार प्रिंस पांडे, दीपांशु शर्मा गाजियाबाद के रहने वाले हैं जबकि इनकी निशानदेही पर जयकिशन को वैशाली बिहार से गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ ने बताया कि 12 दिसंबर को जानकारी मिली कि एक ऐसा गिरोह गाजियाबाद में सक्रिय है जो फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन कराकर इनवॉयस के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट ले रहा है। साथ ही बड़े स्तर पर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहा है। मुखबिर की जानकारी पर एसटीएफ यूनिट ने चार लोगों को गाजियाबाद से पकड़ लिया और नोएडा ले आई। पूछताछ में जानकारी मिली कि बिंदेश्वर प्रसाद ने गाजियाबाद में हिन्दुस्तान कोचिंग सेंटर नाम से एकाउंटेंसी संबंधित कार्यों की जानकारी के लिए साल 2011 में एक कोचिंग सेंटर शुरू किया था। जिसमें अकाउंटेंसी के अलावा टैली, बीजी आदि सॉफ्टवेयर के संबंध में प्रशिक्षण देकर फर्मों की इनवॉइस ई वे बिल एवं जीएसटी रिटर्न भरना सिखाया जाता था। दीपांशु और जय किशन कोचिंग के स्टूडेंट थे। पूछताछ में बताया बिंदेश्वर शुरू से ही बोगस फर्में तैयार करता था। साथ ही प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद अपने साथ ही स्टूडेंट्स को भी लगा लेता था। ये लोग मिलकर फर्जी फर्म तैयार करके फर्जी इनवॉयस बनाकर पोर्टल पर अपलोड कर जीएसटी रिटर्न फाइल करने लगे। यही नहीं कई वास्तविक कंपनियों के भी ये डेटा लेकर उनके फर्जी बिल बनाकर रिटर्न फाइल करते थे। साथ ही वास्तविक र्फ की ओटीपी और पासवर्ड इनके पास रहता था। इसलिए आसानी से सारा काम होता था। अब करोड़ें रूपए के राजस्व की नुकसान की बात सामने आ रही है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page