top of page

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन, श्री विश्वकर्मा सनातन धर्म ध्वज यात्रा में को दिखाएंगे हरी झंडी

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 22 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में भगवान श्री विश्वकर्मा सनातन धर्म ध्वज रथ यात्रा निकालने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर सोमवार को विश्वकर्मा महासभा के जनप्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली आवास पर एक मुलाकात की। रक्षा मंत्री को विश्वकर्मा समाज के जनप्रतिनिधि मंडल ने साल भेंट कर स्वागत किया और रक्षा मंत्री से होने वाली 15 मार्च को रथ यात्रा के विषय पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने आश्वस्त किया कि वे भगवान श्री विश्वकर्मा सनातन धर्म ध्वज रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रक्षा मंत्री से मुलाकात करने वालो ंमें मुख्य रूप से विश्वकर्मा महासभा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महेंद्र विश्वकर्मा, एमके स्वर्णकार उद्योगपति दिल्ली, दिवाकर विश्वकर्मा राष्ट्रीय महासचिव विश्वकर्मा महासभा, मार्कण्डेय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा उ प्र, कपिल पांचाल, प्रदेश महासचिव विश्वकर्मा महासभा, उ प्र, अखंडा नंद स्वामी महाराज अरुण पांचाल, रवि पांचाल उमेश धीमान विश्वकर्मा, उत्तराखंड , संजय उर्फ बच्चा यादव, संजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page