नई दिल्ली जिला पुलिस ने बरामद किए 408 मोबाइल फोन, 276 मालिकों को लौटाए
- Jantantra Live

- 18 दिस॰ 2025
- 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले ने गुम और चोरी हुए 408 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता पाई है। इन बरामद फोनों को उनके असली मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया निरन्तर जारी है। अब तक 276 मोबाइल फोन उनके सही मालिकों को सौंपे गए गए हैं।
डीसीपी देवेश कुमार मेहला ने बताया कि एक बड़े ऑपरेशन में नई दिल्ली जिला पुलिस ने पिछले सात महीनों में गुम/चोरी हुए 408 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक ट्रैक करके बरामद किया है। इस अभियान के तहत, इनमें से 276 डिवाइस पहले ही उनके सही मालिकों को लौटा दिए गए हैं, जबकि बाकी 132 डिवाइस सौंपने की प्रक्रिया अभी चल रही है। डीसीपी के मुताबिक यह ऑपरेशन नई दिल्ली जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों और स्पेशल स्टाफ की समर्पित टीमों ने किया। टेक्निकल सर्विलांस और सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर यानि सीईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल करके, टीमों ने न सिर्फ दिल्ली में, बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी डिवाइस को ट्रैक करने के लिए अथक प्रयास किया। डीसीपी मेहला ने कहा कि नई दिल्ली जिला पुलिस सड़क पर होने वाले अपराधों और संपत्ति की चोरी से लड़ने के अपने मिशन में दृढ़ है। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे सतर्क रहें और गुम हुए मोबाइल फोन की तुरंत रिपोर्ट करें। नागरिकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे दुरुपयोग को रोकने और तेजी से ट्रैक करने में मदद के लिए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अपने गुम हुए सिम कार्ड और आईएमईआई को ब्लॉक करें ताकि फोन का दुरूपयोग न हो सके।



टिप्पणियां