दिल्लीवालों सावधान! आपके किचन में घुस गया 'स्लो पॉइजन'
- Jantantra Live

- 23 दिस॰ 2025
- 2 मिनट पठन
दिल्ली पुलिस ने 4.3 करोड़ का एक्सपायर्ड फूड पकड़ा, 7 गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो विदेश से डिब्बाबंद खराब खाद्य पदार्थों का आयात करता था। फिर इनके पैकेट में बदलाव कर आॅनलाइन एवं विभिन्न शापिंग मॉल में बेचता था। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हर्ष इंदौरा ने मंगलवार को बताया कि इस बाबत इंस्पेक्टर मंजीत की टीम को गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने सदर बाजार इलाके में मौजूद गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने गोदाम मालिक अटल जायसवाल को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में आयातित खाद्य सामग्री बरामद की।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कम कीमत पर खरीदते थे डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि गिरोह के सदस्य दुबई, यूएसए, ब्रिटेन, डेनमार्क एवं इटली आदि अनेक देशों से डिब्बा बंद खाद्य एवं पेय पदार्थों का आयात करते थे। इस आयातित पदार्थों के खराब होने की तिथि बहुत कम होती थी, इसलिए गिरोह इसे सस्ते दामों में मंगाता था। इसमें बिस्किट, नमकीन, चॉकलेट, चिप्स एवं कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल होते थे। इसके लिए मुंबई स्थित एक एजेंट का सहारा लिया जाता था। फिर इसे सदर बाजार स्थित गोदाम में जमा किया जाता था। बार कोड, तिथियों में बदलाव करते थे गिरोह के सदस्य गोदाम में इन खाद्य-पेय पदार्थों पर अंकित बार कोड में बदलाव कर दूसरा बार कोड चिपका देते थे। इसके अलावा निर्मित एवं खराब होने की तिथि में भी बदलाव करते थे, जिससे यह बिल्कुल नया लगता था। क्राइम ब्रांच ने गोदाम में बड़ी संख्या में प्रिंटर, बार कोड और पैकेजिंग सामग्री बरामद की है। तीन साल से थे संलिप्त पुलिस ने 43.7 क्विंटल बिस्किट, नमकीन, चिप्स और चॉकलेट बरामद किया है। इसके अलावा 14 हजार लीटर से अधिक पेय पदार्थ भी मिले हैं। गिरोह के सदस्य तीन साल से इस धंधे में शामिल थे। क्राइम ब्रांच एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।



टिप्पणियां