top of page

दिल्ली: शाहदरा की चप्पल मार्किट में रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर फटा

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 7 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

कई झुलसे, दुकानदारों ने बचाई सैकड़ों जान



नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के मशहूर कसाईवाडा चप्पल मार्केट में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोज की तरह समोसे बेचने वाला रेहड़ीवाला अपनी दुकान सजा ही रहा था कि अचानक उसकी रेहड़ी पर रखा गैस सिलेंडर आग की लपेट में आ गया। यह हादसा इतना अचानक था कि कुछ ही सेकंड में पूरा बाजार आग की दहशत से गूंज उठा।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया कि हल्के धुएं के बाद सिलेंडर एकदम से भभकता है और 10-12 फीट तक आग की लपटें उठती हैं। सिलेंडर के पास खड़ा समोसा बेचने वाला आग से झुलसने लगता है। बाजार में मौजूद लोगों के लिए यह दृश्य किसी फिल्मी एक्शन सीन से कम नहीं था। लोग भाग रहे थे, दुकानें बंद हो रही थीं और पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ था। ऐसे में बाजार में मौजूद समाजसेवी परविंदर सिंह बिंद्रा ने बिना कुछ सोचे-समझे जान जोखिम में डालकर भजन को पकड़कर बाहर खींचा और तुरंत हेडगवार आरोग्य संस्थान ले जाते हैं। यहां न वो सिर्फ भजन बल्कि गैस सिलेंडर लेकर आए स्कूटी सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं, जिसकी स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह घटना और भी भयानक रूप ले सकती थी क्योंकि चप्पल मार्केट में वर्षों से अवैध पार्किंग की समस्या ने जगह की कमी को बेहद खतरनाक बना दिया है। सड़क इतनी तंग हो चुकी है कि दो लोग आसानी से निकल भी नहीं सकते। हादसे के दौरान आग की लपटें कई खड़ी गाड़ियों के नीचे तक पहुंच गई थीं, और अगर सिलेंडर फटता तो पूरा इलाका राख में बदल सकता था। यहां के दुकानदारों की सूझबूझ ने बड़ा हादसा होने से रोका जा सका। जैसे ही आग फैली, दुकानदारों ने बाजार में रखे अतिरिक्त सिलेंडरों को तुरंत बाहर निकाला। कई दुकानदारों ने अपनी दुकान से मिट्टी-मिश्रण, पानी और फायर स्प्रे लाकर गाड़ियों के नीचे फैलती आग को रोक लिया। उनकी तेज प्रतिक्रिया की वजह से आग को कुछ ही मिनट में काबू कर लिया गया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page