top of page

दिल्ली में हिंदू संगठनों का बांग्लादेश विरोधी प्रदर्शन, लाठी चार्ज

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 23 दिस॰ 2025
  • 1 मिनट पठन

नई दिल्ली। दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस से जुड़े अन्य हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से मेमन सिंह में हिंदू व्यक्ति दीपू चंद्र दास की हत्या के लिए न्याय की मांग की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, जिसमें तीन स्तर की बैरिकेडिंग और पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती शामिल थी।

प्रदर्शनकारी बांग्लादेश हाई कमीशन के पास जमा हुए और नारे लगाते हुए हिंदुओं पर अत्याचारों के खिलाफ न्याय की मांग की। पुलिस अधिकारी ने कहा, ''प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बैरिकेड्स लगाए गए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बल तैनात किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा, ''बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।'' रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की संख्या सैकड़ों में थी, और पुलिस ने उन्हें हाई कमीशन से 200 मीटर दूर रोक दिया। लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों के घायल होने का दावा हिंदू संगठनों ने किया लेकिन पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हाल की घटनाओं से जुड़ा है, जहां दीपू चंद्र दास की लिंचिंग ने हिंदू समुदाय में आक्रोश पैदा किया है। वीएचपी और बजरंग दल जैसे संगठनों ने इसे अल्पसंख्यकों पर हमलों का प्रतीक बताया।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page