top of page

दिल्ली में जो दूसरों को ठग रहे थे, उन्हीं के साथ हो गया बड़ा खेला

  • लेखक की तस्वीर: Jantantra Live
    Jantantra Live
  • 11 दिस॰ 2025
  • 2 मिनट पठन

पुरानी करेंसी बांटते 4 गिरफ्तार, जब्त किए गए 3.59 करोड़ रूपए



नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चार ऐसे शातिर शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पुराने नोटों को उनकी असली कीमत के एक हिस्से में बदलने का झांसा देते थे। सभी गिरफ्तार शख्स यह झूठा दावा करते थे कि पुराने नोट आरबीआई में बदले जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,59,08,000 रुपये की बंद हो चुकी करेंसी के साथ-साथ अपराध में इस्तेमाल दो गाड़ियां भी जब्त की है। दिल्ली पुलिस का यह खुलासा बताता है कि कैसे अवैध कारोबार करनेवालों के साथ ही धोखाधड़ी का खेल हो रहा था। क्योंकि 500 और 1000 रुपये के नोट रखना अब देश में अपराध की श्रेणी में आता है। नोटबंदी के बाद जिन लोगों के पास पैसे बच गए, वह अवैध तरीके से उसको सफेद बनाने का काम कर रहे थे और उन्हीं के साथ धोखा हो गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि यह गिरोह लोगों को पुराने नोट बेहद कम दामों में देने का झांसा देता था और झूठा दावा करता था कि आधार के आधार पर ये नोट आरबीआई में बदले जा सकते हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों ने माना कि वे जल्दी और गैरकानूनी तरीके से मुनाफा कमाने के चक्कर में थे। दिल्ली पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक गिरोह सक्रिय है, जो पुराने नोट को बदलने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ रहा है। दिल्ली पुलिस की टीन गेट नंबर 4 के पास पहुंची और गुप्ता सूचना के आधार पर चार लोगों को पकड़ा। आॅपरेशन के दौरान उनके पास से 500 और 1000 रुपये के बंद हो चुके नोटों की कुल 3,59,08,000 रुपये बरामद हुए। साथ में दो कारें भी बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 22 साल के हर्ष, 39 साल का टेक चंद ठाकुर, 28 साल का लक्ष्य और 38 साल का विपिन कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 2021 से आशीष और तरुण के संपर्क में थे. करीब दो-तीन महीने पहले इन दोनों ने उन्हें बताया कि उनके पास करोड़ों की बंद हो चुकी करेंसी है और नोट बदलवाने में मदद करने पर अच्छा कमीशन मिलेगा. गिरफ्तार आरोपी मोबाइल फोन के जरिए मिले निदेर्शों पर काम करते थे।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page