दिल्ली पुलिस ने सीनियर सिटिजन्स को 'डिजिटल अरेस्ट' के बारे में जागरूक किया
- Jantantra Live

- 14 दिस॰ 2025
- 3 मिनट पठन

नई दिल्ली। डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूकता फैलाने के लगातार प्रयासों को जारी रखते हुए दिल्ली पुलिस पीआरओ ब्रांच ने आईएफएसओ, एसपीयूडब्लूएसी और दिल्ली के सभी पुलिस जिलों के सहयोग से रविवार को सीनियर सिटिजन्स के लिए डिजिटल अरेस्ट के मुद्दे पर एक व्यापक साइबर अपराध जागरूकता सेशन आयोजित किया। यह कार्यक्रम दिल्ली के सभी क्षेत्रीय पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ सीनियर सिटिजन्स सेल, एसपीयूडब्लूएसी यूनिट में एक साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के हिस्से के रूप में साइबर सुरक्षा जागरूकता पर एक जानकारीपूर्ण चर्चा सत्र आईएफएसओ एसीपी मनोज कुमार और एपीआरओ एसीपी रंजय अत्रिश्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस सत्र को दिल्ली पुलिस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया गया। सभी पुलिस स्टेशनों और यूनिट्स में 250 स्क्रीन के साथ विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि सत्र को लाइव देखा जा सके, जहाँ सीनियर सिटिजन्स को व्यक्तिगत रूप से कार्यक्रम में शामिल होने और लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने आॅनलाइन भी सत्र में भाग लिया। व्यक्तिगत रूप से सत्र में भाग लेने वाले सीनियर सिटिजन्स को डिजिटल अरेस्ट के बारे में जागरूकता पर केंद्रित विशेष रूप से डिजाइन किए गए शैक्षिक पैम्फलेट भी प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम स्थलों पर साइबर सुरक्षा पर स्टैंडी और पोस्टर प्रदर्शित किए गए, और लाइव स्ट्रीम शुरू होने से पहले छोटे साइबर सुरक्षा जागरूकता वीडियो दिखाए गए।

लाइव स्ट्रीम किए गए संयुक्त चर्चा सत्र के दौरान थानों में उपस्थित सीनियर सिटिजन्स जुड़े रहे और आॅनलाइन भाग लिया। उन्हें डिजिटल दुनिया और भौतिक दुनिया के बीच के अंतर के बारे में जागरूक किया गया और साइबर अपराधी समाज के कमजोर वर्गों को निशाना बनाने के लिए इस अंतर का कैसे फायदा उठाते हैं। प्रतिभागियों को साइबर अपराधियों द्वारा तथाकथित 'डिजिटल अरेस्ट' के झूठे परिदृश्य बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति के बारे में बताया गया। उन्हें प्रवर्तन एजेंसियों के नकली नोटिस के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनका इस्तेमाल अपराधी आमतौर पर डराने-धमकाने के लिए करते हैं। सीनियर सिटिजन्स को सलाह दी गई कि कोई भी संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर, उन्हें शांत रहना चाहिए, कोई भी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने से बचना चाहिए, अकेले नहीं रहना चाहिए बल्कि परिवार के सदस्यों से सलाह लेनी चाहिए, संदिग्ध संचार के स्क्रीनशॉट लेने चाहिए या सबूत सुरक्षित रखने चाहिए, और घटना की सूचना तुरंत उचित अधिकारियों को देनी चाहिए।

साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई। यह दोहराया गया कि आपराधिक न्याय प्रणाली में 'डिजिटल अरेस्ट' की कोई अवधारणा नहीं है, और प्रतिभागियों को हमेशा 'रुको, सोचो, और कार्य करो' के सिद्धांत को याद रखने और उसका पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सेशन को और ज्यादा दिलचस्प और प्रेरणादायक बनाने के लिए, एपीआरओ एसीपी संजय अत्रिश्या ने सीनियर सिटिजन्स को मोटिवेट और सम्मानित करने के लिए अपनी लिखी कविताएँ सुनाईं, जिससे जागरूकता कार्यक्रम में एक पर्सनल टच आया।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ के मुताबिक इस कार्यक्रम का मकसद दिल्ली पुलिस के चल रहे आॅनलाइन जागरूकता अभियानों को सपोर्ट करना था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक साइबर सुरक्षा के जरूरी मैसेज पहुँचाए जा सकें। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा सीनियर सिटिजन्स तक पहुँचना और उन्हें साइबर अपराधों के बारे में एजुकेट करना भी था, जिसमें डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बढ़ते खतरे पर खास जोर दिया गया।
हाल के दिनों में, दिल्ली पुलिस ने कई साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें साइबर संवाद के दो एडिशन शामिल हैं, पहले एडिशन में, दिल्ली के अलग-अलग स्कूलों के 350 कंप्यूटर टीचर्स को ढऌद में साइबर अपराध के तरीकों और बचाव की रणनीतियों के बारे में ट्रेनिंग दी गई, और साइबर संवाद 2.0 के दौरान, 1,000 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लाखों स्टूडेंट्स और टीचर्स ने आॅनलाइन मोड में जागरूकता सेशन में हिस्सा लिया। इसके अलावा, रढवहअउ यूनिट ने सीनियर सिटिजन्स के लिए एक खास कार्यक्रम आयोजित किया, जहाँ जाने-माने साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने साइबर सुरक्षा पर एक जानकारी भरा लेक्चर दिया।



टिप्पणियां